फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Having done two tenders of one road ...

एक रोड के दो टेंडर कर डाले...टूटी पड़ीं 146 सड़कों पर चलने के भी लाले

Fri, 02 Sep 2022 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Having done two tenders of one road ...
झांसी। एक सड़क के दो टेंडर अलग-अलग विभागों ने निकाल दिए। गरौठा विधायक ने पीडब्ल्यूडी से सड़क मरम्मत की स्वीकृत कराई जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिला पंचायत से। मोंठ ब्लाक में सिमरिया से शाहजहांपुर तक की इस सड़क को लेकर विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष आमने सामने आ चुके हैं जबकि वहीं जनपद की करीब 146 सड़कों की दशा बेहाल है। लेकिन इनकी मरम्मत को कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा।
विज्ञापन

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जनपद में विभिन्न कार्यदायी एजेंसियों की करीब 146 सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। इन सड़कों की मरम्मत समयावधि बीतने के बाद भी नहीं हुई। आंकड़े बताते हैं कि पिछले वर्ष 26 सड़कों की कुल 86.95 किलोमीटर में मरम्मत हुई। इनमें जिला पंचायत ने 10 सड़कों की 19.15 किमी, लोकनिर्माण विभाग ने 16 सड़कों में 63.80 किलोमीटर, नगर निगम ने 13 सड़कों की मरम्मत कराई जबकि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एवं मंडी परिषद ने कोई भी काम नहीं कराया। पूरे जनपद में 146 सड़कें बेहद बुरी दशा में हैं। इनमें से कुछ सड़कों की मरम्मत कराई गई थी लेकिन, सड़कों की दशा में सुधार नहीं हुआ। इन मार्गों पर नियमित चलने वाले राहगीर कमर दर्द, स्लीप डिस्क जैसी बीमारियों से घिर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन राहुल शर्मा का कहना है कि हर वर्ष सड़कों के मरम्मत कराई जाती है। जिन सड़कों की मरम्मत नहीं हुई है, उनकी भी मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत, पीडब्ल्यूडी, आवास विकास परिषद, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एवं जल निगम की सड़कें सबसे बेहाल हैं। वर्षों बीत जाने के बाद भी इन महकमों ने अपनी सड़कों की मरम्मत नहीं कराई। यह टूटी सड़कें अब राहगीरों को बीमार करने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सड़कों की हालत सबसे अधिक खराब
- ग्वालियर रोड पर बीकेडी से लेकर जीआईसी तक
- जेल चौराहा से कचहरी चौराहा
- शिवाजी नगर से श्याम चोपड़ा
- नारायण बाग से बड़ागांव गेट से सखी के हनुमान मंदिर
- नवीन गल्ला मंडी से सटा हुआ लकारा मार्ग
- डिकौली डोमागोर मार्ग
- झांसी शिवपुरी मार्ग में करौंदी माता मंदिर मार्ग
- कंचनपुरा से पुनावली कला का मार्ग
- गुरारी से पारीछा संपर्क मार्ग
- भोजला से आरी गांव जाने वाली सड़क
- रक्सा से राजापुर मार्ग
इन विभागों की सड़कों की हालत सबसे अधिक खस्ता
पीडब्ल्यूडी- 46
आरईएस- 19
नगर निगम- 17
जिला पंचायत- 41
आवास विकास परिषद, सिंचाई विभाग, मंडी परिषद, राज्य निर्माण निगम- 23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed