{"_id":"5edf9a208ebc3e42da4d26d1","slug":"hava-ke-bahaw-se-jhansi-me-tala-tiddi-dal-ka-katra-jhansi-news-jhs168649410","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा के बहाव से झांसी में टला टिड्डी दल का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा के बहाव से झांसी में टला टिड्डी दल का खतरा
विज्ञापन
हवा के बहाव के कारण टिड्डी दल मध्य प्रदेश की ओर चला गया।
- फोटो : ???? ????
हवा के बहाव से टला टिड्डी दल का खतरा
झांसी। पिछले दो सप्ताह से खतरा बने टिड्डी दल अब झांसी से करीब दो सौ किलोमीटर दूर पन्ना पहुंच चुका है। मंगलवार को दक्षिण-पश्चिम की ओर चली हवाओं ने दल को इधर का रुख ही नहीं करने दिया। कृषि अधिकारियों के मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी दिशा की ओर हवा का बहाव होने से टिड्डी दल छतरपुर से आगे पन्ना की ओर बढ़ गया। हवा का बहाव इसी तरह बना रहा तो इनके झांसी आने की उम्मीद कम रहेगी। हालांकि यहां अभी भी सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं।
बुंदेलखंड इलाके में पिछले दो सप्ताह से टिड्डियों का आतंक बना हुआ है। परेशान किसान इस वजह से रात में भी खेतों में पहरा देने को मजबूर हैं। कई सब्जियों के साथ खरबूजे की फसल भी कई इलाकों में रोपी गई है, जिनके खराब होने की आशंका है। टिड्डियों का दल हवा के बहाव के हिसाब से अपनी दिशा बदल गया। सोमवार को पश्चिमी बहाव के चलते यह दल छतरपुर की ओर उड़ गया। मंगलवार भी सुबह से दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर हवा का बहाव रहा। कृषि अधिकारियों के मुताबिक इस बहाव की वजह से टिड्डी दल पन्ना की ओर उड़ गया। इससे स्थानीय कृषि अफसरों ने फिलहाल राहत ली है लेकिन, उनका कहना है हवा के बहाव को देखते हुए खतरा अभी टला नहीं है। हवा का बहाव पलटने पर दल वापस हो सकता है।
वर्जन
पानी बरसने के साथ ही यह गर्म इलाकों की ओर लौट जाते हैं। झांसी से अभी काफी दूर हैं लेकिन, इनका खतरा टला नहीं है। इनसे निपटने की तैयारी पूरी की गई है।
विवेक कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी