{"_id":"634428e5b5a78605ad40aa45","slug":"hardware-businessman-commits-suicide-by-hanging-marriage-took-place-10-months-ago","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: हार्डवेयर कारोबारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 10 महीने पहले हुई थी शादी, पति-पत्नी में होता था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: हार्डवेयर कारोबारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 10 महीने पहले हुई थी शादी, पति-पत्नी में होता था विवाद
Mon, 10 Oct 2022 07:50 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 10 Oct 2022 07:50 PM IST
सार
रविकांत साहू (24) हार्डवेयर की दुकान के संचालक था। रविवार की शाम सात बजे दुकान से वापस घर लौटा। बिना खाना खाए वह अपने कमरे में चला गया। कमरे में जाकर उसने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
झांसी में हार्डवेयर कारोबारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मामला जिले के करगुवां जी का जहां रविकांत उर्फ शिवम साहू (24) हार्डवेयर की दुकान के संचालक था। रविवार की शाम सात बजे दुकान से वापस घर लौटा। बिना खाना खाए वह अपने कमरे में चला गया। कमरे में जाकर उसने फांसी लगा ली और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
कमरे में कुछ गिरने की आहट होने पर उसकी भाभी वहां पहुंची। कमरे में जाते ही देखा की शिवम फंदे से लटका हुआ था। जानकारी होने पर परिजन उसे आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज लेकर भागे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक के भांजे देवेश ने बताया कि उसके मामा की दस महीने पहले शादी हुई थी। मामी और उनके बीच विवाद चल रहा था। जिससे तंग आकर मामा रविकांत ने आत्महत्या कर ली।