{"_id":"608efc988ebc3ef6331143d5","slug":"har-aayu-ke-logo-ko-chapet-me-le-raha-corona-jhansi-news-jhs194282423","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर आयु के लोगों को चपेट में ले रहा है कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर आयु के लोगों को चपेट में ले रहा है कोरोना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोरोना वायरस का बेरहम संक्रमण हर आयु वर्ग के लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। रविवार को इस महामारी से संक्रमित 18 मरीजों की मौत हुई। झांसी में कोरोना से एक ही दिन में मरने वालों का अब तक का ये सबसे बड़ा आंकड़ा है। मरने वालों में बुजुर्गों से लेकर युवा तक शामिल हैं।
जिले में पिछले एक साल के दरम्यान 303 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि शुक्रवार को जहां 14 संक्रमितों की मौत हुई थी, तो शनिवार को ये संख्या बढ़कर 15 पर पहुंच गई। जबकि, रविवार को रिकॉर्ड 18 मरीजों की मौत हुई। मरने वालों में प्रेमगंज सीपरी बाजार की 50 वर्षीय महिला, पश्चिमी कॉलोनी का 46 वर्षीय व्यक्ति, मेडिकल कॉलेज के 52 वर्षीय व्यक्ति, प्रेमनगर के 60 वर्षीय बुजुर्ग, तहसील के पीछे का 59 वर्षीय व्यक्ति, बैंकर्स कॉलोनी का 51 वर्षीय व्यक्ति, अयोध्यापुरी की 52 वर्षीय महिला, केके पुरी कॉलोनी के 72 वर्षीय बुजुर्ग, सारंध्रा नगर की 56 वर्षीय महिला, सिविल लाइन के 71 वर्षीय बुजुर्ग, मयूर विहार की 55 वर्षीय महिला, बरुआसागर की 62 वर्षीय वृद्धा, चमनगंज के 65 व 55 वर्षीय दो व्यक्ति, अंदर ओरछा गेट के 72 वर्षीय बुजुर्ग, सीपरी बाजार का 27 वर्षीय युवा, सदर बाजार का 30 साल का युवा तथा ध्यानचंद स्टेडियम के पास की 28 साल की युवती शामिल है।