फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   handpump damage and boring fail in sidheswar nagar

सिद्धेश्वर नगर में हैंडपंप खराब, बोरिंग से कम आता पानी

Sat, 12 Jun 2021 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
handpump damage and boring fail in sidheswar nagar
झांसी। सिद्धेश्वर नगर आईटीआई क्षेत्र में पानी का संकट गहराने लगा है। यहां पर हैंडपंपों से कम पानी आने लगा है तो घरों में बोरिंग भी काम नहीं कर रही है। इस कारण लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

महानगर के बाहरी क्षेत्र में बसे सिद्धेश्वर नगर में लगभग आठ से दस हजार लोग रहते हैं। यहां पर सड़कें बनी हैं, किनारे हैंडपंप लगे हैं। नालियां बनी हैं, लेकिन नालियों की नियमित सफाई नहीं होती है। इस कारण यहां पर नालियों में अक्सर गंदगी जमा रहती है। लोग खुद ही रुपये खर्च करके नालियों की सफाई कराते हैं। नगर निगम की ओर से यहां पर मूलभूत सुविधाओं के कोई इंतजाम नहीं है। इसके अलावा मोहल्ले में पानी की समस्या है। जलस्तर नीचे चला जाने के कारण हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है। जो हैंडपंप चल रहे हैं, वह भी पानी कम देने लगे हैं। पानी के लिए पाइपलाइन नहीं होने के कारण लोगों ने घरों में बोरिंग करा रखी है। लेकिन सभी घरों में बोरिंग भी काम नहीं कर रही हैं। किसी घर में तो पर्याप्त पानी है, लेकिन किसी- किसी घर में बोरिंग का पानी भी बहुत कम आ रहा है। दो बाल्टी आने के बाद बोरिंग को पंद्रह मिनट के लिए बंद करना पड़ता है, इसके बाद फिर दो बाल्टी पानी मिल पाता है। इस कारण क्षेत्र के लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पानी के टैंकर भी सभी जगह नहीं पहुंच रहे हैं, केवल चुनिंदा स्थानों पर ही जा रहे हैं। इस कारण लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पानी की परेशानी हो रही है। बोरिंग में पानी कम आ रहा है, जिससे हैंडपंप का सहारा लेना पड़ता है। यदि इस ओर टैंकर आने लगे तो समस्या हल हो जाएगी। - मुन्नी खरे
विज्ञापन
विज्ञापन

नालियां साफ नहीं होती हैं। इस कारण गंदगी रहती है। पानी तो केबल बोरिंग से ही मिलता है। बोरिंग भी अब कम पानी देने लगी है। इसलिए पानी सहेजकर खर्च करना पड़ता है। - शशि गुप्ता

पानी के टैंकर सभी जगह नहीं आते हैं, यदि यहां पर भी टैंकर आने लगें तो पानी की किल्लत नहीं होगी। हमारे यहां बोरिंग है, लेकिन उसमें अब पानी कम हो गया है। - एकता रायकवार
इस क्षेत्र में अब तक पाइपलाइन नहीं डाली गई है। इससे पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जल्द पाइपलाइन डाली जानी चाहिए। - निशा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed