फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Handball: Lucknow won the championship by defeating Ayodhya

हैंडबॉल : अयोध्या को हराकर लखनऊ ने जीती चैंपियनशिप

Thu, 14 Mar 2024 01:51 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 14 Mar 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Handball: Lucknow won the championship by defeating Ayodhya
- मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में हुआ राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। खेल निदेशालय एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय के तत्वावधान में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को राज्यस्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल मैच में लखनऊ ने अयोध्या की टीम कोे पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
बुधवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में लखनऊ ने गोरखपुर को 24-18 से पराजित किया। लखनऊ की ओर से निहाल ने छह, भूलेख, रोहन व अमन ने चार-चार और अविनाश ने दो गोल किए। जबकि गोरखपुर के मनीष यादव, सुरेश कुमार व सत्यवीर ने चार-चार, पवन, यशवंत यादव व मानवेंद्र यादव ने दो-दो गोल किए। दूसरे सेमीफाइनल में अयोध्या ने मेरठ की टीम को 30-27 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

फाइनल मैच में लखनऊ ने अयोध्या मंडल की टीम को कड़े मुकाबले में 36-29 गोल से हराया। इसमें लखनऊ से अमन ने 11, मोहित व क्रिश ने छह-छह, सुलेख ने पांच और निहाल व अविनाश ने चार-चार गोल किए। जबकि अयोध्या से सुमित ने नौ, अंकित ने पांच, शुभम चौहान, आसिफ खान व मोहम्मद कामरान ने चार-चार व रजनीश ने दो और रामानंद तिवारी ने एक गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार, भाजपा नेता प्रदीप सरावगी, बॉक्सिंग संघ के कोषाध्यक्ष डॉ. रोेहित पांडेय ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की। प्रतियोगिता मे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर अयोध्या मंडल के विजय यादव, सुमित गौड़, लखनऊ मंडल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मोहित यादव, गोलकीपर मयंक को भी सम्मानित किया गया। साथ ही बस्ती के खिलाड़ी विकास उपाध्याय का भी सम्मान किया गया।

इस मौके पर प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, क्रीड़ाधिकारी प्रतापगढ़ पूनमलता, उप क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर, अभिषेक कुमार, सुनील कुमार, बृजेन्द्र यादव, सुषमा कुमारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed