{"_id":"6a399adc5a933f78f90cd03f","slug":"half-burnt-body-of-unidentified-woman-found-murder-suspected-jhansi-news-c-420-1-jd11004-8634-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: अज्ञात महिला की अधजली लाश मिली, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: अज्ञात महिला की अधजली लाश मिली, हत्या की आशंका
विज्ञापन
दतिया। गोराघाट थाना क्षेत्र में एनएच-44 स्थित ग्वालियर-झांसी हाईवे पर उपराय पुलिया के नीचे एक अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही बड़ौनी एसडीओपी विनायक शुक्ला एवं गोराघाट थाना प्रभारी रमेश शाक्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्वालियर से एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए।
पुलिस के अनुसार घटनास्थल के आसपास जांच के दौरान एक खाली पेट्रोल की बोतल भी बरामद हुई है। इससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि शव की पहचान छिपाने के उद्देश्य से ज्वलनशील पदार्थ का उपयोग कर महिला को जलाया गया हो। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद