फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   haj yatra

171 खुशनसीब करेंगे अल्लाह के दर का दीदार, हज पर जाने वाले यात्रियों को दिया गया प्रशिक्षण

Mon, 09 Mar 2020 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
haj yatra
बिसात खाना की मस्जिद के मदरसा में लगाए गए शिविर में हज यात्रा के तौर तरीके बताते मुफ्ती साबिर कास?
झांसी। इस बार जिले भर से 171 हज यात्री अल्लाह के दर का दीदार का करेंगे। रविवार को गंधीगर टपरा स्थित मस्जिद बिसाती बाजार में हज पर जाने वाले यात्रियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान हज के तरीकों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सऊदी अरब स्थित हज यात्रा के लिए जिले के कई लोग आवेदन करते है। ईद का त्योहार समाप्त होते ही हज पर जाने के लिए प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाता है। बकरीद के मौके पर हज की जाती है। वैसे तो हर बार हज पर जाने वाले लोगों को कुरा (लाटरी) के माध्यम से ही मौका दिया जाता है। लेकिन इस बार कोटे से कम आवेदन आने पर सभी लोगों को बिना कुरा के ही हज पर जाने की अनुमति को प्रदान कर दिया गया है। जिसके चलते हज पर जाने वाले लोगों में खुशी का माहौल है। इस बार जिले भर से कुल 171 लोगों ने आवेदन किया था। सभी को हज पर जाने की मंजूरी मिल गई है। रविवार को हज पर जाने वाले हज यात्रियों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

अल्लाह का शुक्रगुजार हूं कि अपने दर के लायक समझा और बुलाया है। सारे आलम के खुशहाली की दुआ करूंगा।
अब्दुल वहीद,
मुकद्दस जगह पर हर दुआ कुबूल होती है। देश में फैली नफरतों को दूर करने की दुआ की जाएगी। आलमे इस्लाम के लिए दुआ करेंगे।
ताहिर खान
अल्लाह के दर का दीदार करने के लिए काफी उम्मीद लगाए थे। लेकिन अल्लाह ने दुआ कुबूल कर ली है। सभी की दुआएं की जाएंगी। अब्दुल अलीम
काफी खुशी महसूस हो रही है। हज पर जाने की हसरत अल्लाह तआला ने पूरी कर दी है। अल्लाह का शुक्र गुजार हूं।
इकबाल खान,
सारी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर है। देश व दुनिया को इस जानलेवा बीमारी से आजादी दिलाने के लिए अल्लाह के दर पर दुआ मांगेंगे।
अब्दुल सगीर
कुछ लोगों ने देश में नफरतों को फैला दिया है। जिसके चलते इंसान ही इंसान का दुश्मन बन गया है। भाईचारे व आपसी नफरतों को मिटाने के लिए दुआ की जाएगी।
अल्लाह के दर पर मुल्क की तरक्की, आपसी मुहब्बत व देश में फैली नफरतों का खात्मा हो इसके लिए दामन फैलाकर दुआ करेंगे।
नसीम बानो
सालों से तमन्ना थी कि अल्लाह के दर का दीदार हो। जिसके लिए दुआएं कर रही थी। अल्लाह तआला ने दुआ को कुबूल की है।
बिलकीस जहां
दीदार की तमन्ना पूरी हो गई है। अल्लाह के दर पर हर किसी की दुआएं अल्लाह अपनी रहमतों कुबूल करते हैं। देश में अमन व चैन की दुआ करेंगे।
शहाना खान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed