{"_id":"66c279ecf837a7588a0dda34","slug":"haj-pilgrims-can-apply-through-website-and-suvidha-app-jhansi-news-c-11-jhs1002-373436-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: वेबसाइट और सुविधा एप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं हज यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: वेबसाइट और सुविधा एप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं हज यात्री
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। हज यात्रा के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन की अंतिम तिथि नौ सितंबर तय की गई है।
जीवन में कम से कम एक बार हज करना हर मोमिन की चाहत होती है। इसके साथ ही मालदार इंसान पर हज करना फर्ज भी किया गया है। अपने फर्ज को अदा करने के लिए जायरीन हज पर जाने की नियत से आवेदन करते हैं। जिसके चलते वर्ष-2025 में हज पर जाने के लिए आवेदन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट के साथ ही सुविधा एप के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। तय तिथि के भीतर आवेदन करने के बाद ही आवेदक हज करने की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के उपनिदेशक मोहम्मद तारिक ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से हज के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।