फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   GST registration in someone's name and someone else doing the business

Jhansi News: जीएसटी रजिस्ट्रेशन किसी के नाम और व्यापार कोई अन्य कर रहा

Tue, 03 Mar 2026 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
GST registration in someone's name and someone else doing the business
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। जीएसटी विभाग में फर्म का रजिस्ट्रेशन किसी के नाम है और इसका संचालन कोई और करता रहा। करीब 1.46 करोड़ के फर्जीवाड़े में ऊर्जा पेट्रोकेम पर चल रही एसआईटी कार्रवाई के दौरान पकड़े गए व्यापारी नरेंद्र कुमार ने कुछ ऐसी ही बात जांच के दौरान अफसरों को बताई। विभाग ने नए सिरे से पंजीकृत फर्मों की छानबीन शुरू कर दी है।
झांसी, महोबा व हमीरपुर की सात बोगस फर्मों की जांच एसआईटी को सौंपी गई है। एसआईटी ने महोबा की ऊर्जा पेट्रोकेम के संचालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि फर्म का रजिस्ट्रेशन जरूर कराया था, लेकिन व्यापार खुद न कर अपने दोस्त को काम सौंप दिया था। इसके बाद से उसका दोस्त ही फर्म का संचालन कर खरीद-फरोख्त से लेकर रिटर्न दाखिल व आरटीसी क्लेम कर रहा था। हालांकि, यह बात न तो जीएसटी अफसरों के गले उतर रही है और न जांच कर रही एसआईटी के। लेकिन एसआईटी ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए उक्त व्यापारी के दोस्त की तलाश शुरू कर दी है। उधर, जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 डीके सचान ने सभी अफसरों से पंजीकृत फर्मों के सत्यापन को लेकर संवेदनशील रहने को कहा है, जिससे इस प्रकार के मामलों पर रोकथाम लग सके।
विज्ञापन

0000000
महोबा की ऊर्जा पेट्रोकेम फर्म की एसआईटी जांच में तथ्य सामने आया है कि फर्म को उसका दोस्त संचालित कर रहा था। ऐसे में विभागीय अफसरों को पंजीकृत फर्मों की नए सिरे से जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीके सचान, एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed