फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   GRP will listen again to the suffering women passengers to find clues

सुराग ढूंढने के लिए पीड़ित महिला यात्रियों की दोबारा आपबीती सुनेगी जीआरपी

Sat, 04 Sep 2021 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
GRP will listen again to the suffering women passengers to find clues
झांसी। पुष्पक एक्सप्रेस व पटना इंदौर एक्सप्रेस में लूटपाट की घटना के मामले में जीआरपी पीड़ित यात्रियों से दोबारा उनकी आपबीती सुनेगी। रेलवे के वाणिज्य विभाग की मदद से आसपास की बर्थों पर सवार यात्रियों का भी पता किया जा रहा है। उधर, जीआरपी व आरपीएफ अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा सकीं है। फिलहाल जीआरपी का मानना है कि यात्रियों से दोबारा पूछताछ करने पर शायद कोई ठोस सुराग लुटेरों का उनके हाथ लग जाए। साथ ही ट्रेनों में कार्यरत टिकट चेकिंग कर्मियों से पूछा जाएगा कि उन्होंने रास्ते में किसी यात्री की रसीद बनाकर उसे यात्रा करने की अनुमति तो नहीं दी। अगर टिकट बनाया है तो ऐसे यात्रियों के बारे में भी पता किया जाएगा।
विज्ञापन

बदमाशों ने 23 अगस्त की रात उरई सेक्शन के सरसौखी स्टेशन आउटर पर 09322 पटना इंदौर एक्सप्रेस में सवार इंदौर के तुकोगंज निवासी दीपांशी तिवारी, पटना के सिरौनी निवासी अंजनी व बाराबंकी के हैदरगढ़ निवासी अनीता के साथ लूटपाट की थी। हथियारों के बल पर बदमाश महिलाओं के गले से मंगलसूत्र छीन ले गए थे। इसी तरह 24 अगस्त की रात बदमाश 02533 पुष्पक एक्सप्रेस को पारीछा होम सिग्नल पर रोक कर स्लीपर कोच में सवार महिला यात्री माधुरी चौधरी के कान का झुमका लूट ले गए थे। महिला उन्नाव से मुंबई के लिए सफर कर रही थी।
विज्ञापन

बदमाशों ने खिड़की में हाथ डालकर वारदात को अंजाम दिया था। पिछले दस दिन में जीआरपी और आरपीएफ द्वारा लुटेरों को पकड़ने के लिए की गई तमाम कोशिशें विफल रही हैं। इस कारण जीआरपी ने अब चारों महिला यात्रियों से दोबारा पूछताछ करने का निर्णय लिया है। महिला यात्रियों से संपर्क किया जा रहा है। उनसे घटना के बारे में गहनता से पूछा जाएगा, ताकि लुटेरों के संबंध में कोई सुराग हाथ लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

900 मोबाइल नंबर जांच के लिए निकाले गए, 100 घंटे की फुटेज निकलवाई
जीआरपी ने घटनास्थल के आसपास टावरों से 3.50 लाख मोबाइल नंबरों की सूची इकट्ठा कर उसमें से 900 नंबर जांच के लिए निकाले हैं। सर्विलांस टीम छांटे गए नंबरों में से आधे से ज्यादा पर संपर्क कर चुकी है। इसके अलावा दोनों घटनाओं के अनावरण के लिए बनाई गई पांच-पांच टीमें शुक्रवार को भी अलग-अलग जगह जाकर बदमाशों के बारे में पता करतीं रहीं। सेमरी, आटा, दतिया, एट के टोला प्लाजा से 100 घंटे की फुटेज निकलवाई गई है। फुटेज में बाइक वाली लाइन से गुजरी गाड़ियों को एक-एक कर छानबीन की जा रही है। पश्चिमी यूपी गई टीम मेरठ, बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ़्फरनगर, बागपत, बड़ौत, शामली समेत अन्य जिलों में बदमाशों की तलाश कर रही है।

जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराने वालीं महिला यात्रियों से दोबारा घटना के बारे में पता किया जा रहा है। शायद उनसे लुटेरों के बारे में कोई ठोस सुराग मिल सके।
मोहम्मद इमरान, एसपी जीआरपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed