{"_id":"68683f6d2095da5dd2022abe","slug":"grp-head-constable-who-beat-tte-should-be-suspended-anchal-adjariya-jhansi-news-c-11-jhs1019-590709-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीटीई को पीटने वाले जीआरपी हेड कांस्टेबल को किया जाए निलंबित : अंचल अड़जरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीटीई को पीटने वाले जीआरपी हेड कांस्टेबल को किया जाए निलंबित : अंचल अड़जरिया
विज्ञापन
झांसी। राष्ट्रभक्त संगठन और सहकार भारती का प्रतिनिधिमंडल अंचल अड़जारिया के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक रेलवे विपुल श्रीवास्तव से मिला। उन्होंने टिकट मांगने पर कटनी के टीटीई दिनेश कुमार को जीआरपी कर्मी संदीप कुमार के मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा डालने की आलोचना की। उन्होंने सिपाही को निलंबित करने और जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
एसपी जीआरपी ने बताया कि एडीआरएम द्वारा तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की जा चुकी है। इसलिए जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ ही स्टेशन पर आम यात्री की सुरक्षा के संबंध में भी मांग रखी गई। उन्होंने बताया कि किसी भी हालत में स्टेशन के अंदर व स्टेशन परिसर में किसी को भी मारपीट करने का या बिना टिकट प्रवेश करने का कोई अधिकार नहीं है। ऐसे तत्वों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। वंदे भारत प्रकरण के मामले में बताया कि यात्री ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है और विधायक भी स्थिति को साफ कर चुके हैं। प्रतिनिधिमंडल में मनोज, गणेश, दीपक, अर्पित, सर्वेश, सोनू आदि मौजूद रहे।