{"_id":"65b54aa1fcb79b4a360f4b78","slug":"grandsons-breathing-stopped-before-grandmothers-pyres-fire-cooled-down-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-252183-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: दादी की चिता की आग ठंडी होने से पहले पोते की थमी सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: दादी की चिता की आग ठंडी होने से पहले पोते की थमी सांसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बबीना थाना इलाके में दादी की चिता की आग ठंडी होने से पहले पोते की मौत हो गई। सिर में चोट लगने की वजह से युवक हादसे का शिकार हुआ। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
बबीना थाना इलाके की खैलार ग्राम पंचायत के गांव मोटा निवासी कमल प्रजापति (26) पिछले चार-पांच सालों से एक क्रशर पर मजदूरी करते थे। चचेरे भाई नरेंद्र प्रजापति ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात दादी लच्छो देवी का निधन हो गया था। शुक्रवार की दोपहर तकरीबन तीन बजे दादी का अंतिम संस्कार किया गया था, जिसमें कमल भी शामिल हुआ था। इसके बाद वह शाम को क्रशर पर काम करने के लिए निकला था। इसके बाद रात तकरीबन आठ बजे उसकी हादसे में मौत होने की सूचना आई।
बबीना थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से घटना की तहरीर दी गई है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कमल गड्ढे में गिर गया था, उसके सिर में गंभीर चोट आ गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है। वहीं, परिवार में दो दिन में दो मौत होने की वजह से परिवार के लोगों का बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
0000000
तीन बेटियों व 15 दिन के बेटे के सिर से उठा पिता का साया
मृतक कमल के तीन बेटियां पांच साल की पल्लवी, तीन साल की दिव्यांशी और डेढ़ साल की दिव्या है। पंद्रह दिन पहले उसकी पत्नी नीलम ने बेटे को जन्म दिया था। तीन बेटियों के बाद बेटा होने से परिवार में खुशी का माहौल था। लेकिन, परिवार की यह खुशियां ज्यादा देर तक टिक नहीं पाईं। पहले दादी और फिर कमल की मौत हो गई। बता दें कि कमल दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई सोनू पिता के साथ खेती करता है। हादसे के बाद से कमल की पत्नी नीलम बेसुध अवस्था में है।