फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Graduation election after that invalid thousand vot

स्नातक शिक्षित मतदाता, फिर भी हजारों वोट अवैध

Fri, 04 Dec 2020 02:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
Graduation election after that invalid thousand vot
झांसी। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक चुनाव में मतदाता बनने की न्यूनतम योग्यता स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है लेकिन, इसके बावजूद गलत तरीके से वोट अंकित करने से हजारों वोट अवैध घोषित करने पड़ गए।
विज्ञापन

नियमों के मुताबिक बूथ में मौजूद कलम से ही मनपंसद उम्मीदवार के सामने वरीयता के मुताबिक निशान बनाने थे लेकिन, मतगणना के दौरान यह बात सामने आई कि बड़ी संख्या में मतदाताओं ने इन नियमों की परवाह ही नहीं की। तमाम मतदाताओं ने बूथ में मौजूद पेन का इस्तेमाल न करते हुए अपने पास मौजूद पेन से ही निशान बना दिए। इस वजह से उनके वोट अवैध घोषित करना पड़ा। कुछ मतदाताओं ने प्रथम वरीयता का निशान एक साथ कई उम्मीदवारों के सामने बना दिया। कई मतदाताओं ने अपने मनपंसद उम्मीदवार के सामने गलत चिह्न अंकित कर दिए। इस वजह से भी उनके मत अवैध घोषित किए गए। सबसे अधिक विवाद उन मतपत्रों को अवैध घोषित करने के दौरान हुआ, जिन्होंने बाक्स की लकीर को छूते हुए चिह्न बनाए थे। इस तरह से खारिज हुए मतपत्रों का खामियाजा भाजपा, सपा के साथ कांग्रेस को भी भुगतना पड़ा हालांकि इस दौरान इन मतपत्रों को अवैध घोषित करने के दौरान दोनों ही दलों के कार्यकर्ता के बीच जमकर नोकझोंक हुई। पहले चरण में जहां कुल 7000 वोटों में 617 वोट अवैध घोषित किए गए वहीं, दूसरे राउंड में 400 वोट अवैध घोषित हुए। तीसरे चरण तक यह संख्या बढ़ कर 1732 तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

एक-एक वोट पर रही निगाह, कई दफे भिड़ गए कार्यकर्ता
झांसी। एक-एक वोट पर भाजपा-सपा कार्यकर्ताओं ने निगाहें जमा रखीं थीं। सबसे अधिक विवाद मत को अवैध करार देने के दौरान हुआ। कई मत गलत तरीके से वरीयता क्रम अंकित कर देने से हो गए। भाजपा उम्मीदवार को मिले वोट के खारिज होते ही भाजपा कार्यकर्ता हंगामा शुरू कर देते। वहीं, सपा कार्यकर्ता अवैध करने का समर्थन करने लगते। अगर सपा को मिला वोट अवैध घोषित होता तब सपा कार्यकर्ता आपत्ति जताते। एक-एक वोट अवैध घोषित करने में चुनाव अधिकारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। इस वजह से कार्यकर्ताओं के बीच कई बार नोंकझोंक भी हुई हलांकि अफसरों ने किसी तरह कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed