{"_id":"58655f254f1c1b265eeec215","slug":"gradually-improving-market-conditions","type":"story","status":"publish","title_hn":"धीरे-धीरे बाजार में सुधर रहे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धीरे-धीरे बाजार में सुधर रहे हालात
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
mony ,jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद प्रभावित हुआ कारोबार अब धीरे- धीरे पटरी पर लौटने लगा है। स्थिति यह है कि पचास से साठ फीसदी तक कारोबार पटरी पर लौट आया है। स्थितियां सामान्य होने में अभी एक-दो महीने का समय लग सकता है।
नोटबंदी के बाद कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ था। लोगों के पास नकदी की किल्लत होने के कारण वह खरीदारी नहीं कर पा रहे थे। बैंकों से पर्याप्त रुपये मिलने के बाद बाजारों में रौनक बढ़ी है। खरीदार जुटने लगे हैं। फुटकर कारोबार तो अस्सी फीसदी तक चल निकला है, लेकिन थोक कारोबार में अभी मंदी है। व्यापारी नेता राजेश विरथरे ने बताया कि नोटबंदी के बाद किराना कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अभी तक यह सिर्फ बीस से तीस फीसदी ही हो पाया है। लोग पहले एक साथ किराने का सामान खरीदते थे, लेकिन अब वह फुटकर में ही किराने का सामान खरीद रहे हैं। इस कारण समस्या है। दालों की बिक्री ज्यादा प्रभावित हुई है। सब्जियां सस्ती हो गई हैं। इस कारण किराना कारोबार ज्यादा प्रभावित हुआ है।
साठ फीसदी तक पहुंचा कारोबार
साठ फीसदी तक का कारोबार हो रहा है। सहालग और सर्दी का मौसम होने के कारण खरीदारी हो रही है। इस कारण व्यापार चल रहा है। धीरे-धीरे हालात सामान्य होंगे।
- मूलचंद्र गंगवानी, थोक विक्रेता होजरी
50 से 60 फीसदी हो रहा व्यापार
प्लास्टिक के ग्लास और पॉलीथिन की बिक्री 50 से 60 फीसदी तक कम हो गई है। हमारी दुकान से नोटबंदी से पहले रोज दस हजार रुपये की बिक्री हो जाती थी। अब यह सिर्फ चार-पांच हजार की ही हो रही है।
विज्ञापन
- वीरेंद्र खरे, प्लास्टिक सामान के विक्रेता
किराना व्यापार ज्यादा प्रभावित
नोटबंदी के बाद किराना बाजार काफी प्रभावित हुआ है। पहले मेरी दुकान से ग्राहक थोक में सामान ले जाते थे, लेकिन नोटबंदी के बाद अब एक तिहाई ही ले जा रहे हैं। दालों की बिक्री काफी कम हो रही हैैैै।
- संजय सरावगी, फुटकर व्यापारी किराना