फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Governor of Himachal Pradesh said Those who want to control the Governor through power they fight

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बोले: जो सत्ता के जरिए गवर्नर को अपने वश में करना चाहते, वही लड़ते हैं

Sat, 26 Aug 2023 04:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 26 Aug 2023 04:59 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने कहा कि राज्यपाल का पद ही तब सृजित किया गया था, जब संविधान का निर्माण हुआ था। आज संविधान पर विश्वास करने वाले लोग मुख्यमंत्री हो सकते हैं तो उन्हें राज्यपालों पर भी विश्वास करना चाहिए। 

विज्ञापन
Governor of Himachal Pradesh said Those who want to control the Governor through power they fight
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कई राज्यों में राज्यपाल और विपक्ष दलों की सरकारों के बीच चल रहे टकराव पर कहा कि राज्यपाल का पद संविधानिक होता है। हर राज्यपाल अपने संविधानिक पद का पालन करते हैं। लेकिन जिन लोगों को सत्ता के द्वारा राज्यपालों को अपने वश में करने की हवस होती है, वो ही राज्यपाल से लड़ते हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल हिमाचल प्रदेश में ऐसी कोई बात नहीं है। उन्होंने ये बात बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। 

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने कहा कि राज्यपाल का पद ही तब सृजित किया गया था, जब संविधान का निर्माण हुआ था। आज संविधान पर विश्वास करने वाले लोग मुख्यमंत्री हो सकते हैं तो उन्हें राज्यपालों पर भी विश्वास करना चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में लोग कर्जदार नहीं, कर्ज देने वाले बन गए हैं। प्रधानमंत्री द्वारा खुलवाए गए जनधन खातों में 80 हजार करोड़ रुपये जमा हो चुका है। क्योंकि, अब बिचौलिये और भ्रष्टाचार खत्म हो गया है। एक सवाल के जवाब में बोले कि रोजगार खूब मिल रहा है। आज स्थिति ये है कि मनरेगा में मजदूर नहीं मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed