फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Government will help in the marriage of girls orphaned in Kovid

कोविड में अनाथ हुईं बालिकाओं की शादी में मदद करेगी सरकार

Sun, 01 Aug 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Government will help in the marriage of girls orphaned in Kovid
झांसी। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत कोविड-19 से प्रभावित होकर अनाथ हुई बालिकाओं की शादी में आर्थिक मदद देने के लिए प्रयास शुरू किए जा चुके हैं। प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग ने इस संबंध में सभी डीएम को पत्र भेजकर इन बालिकाओं के विवाह के लिए आर्थिक सहायता/अनुदान प्रदान करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जांच महज 15 दिन में पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कोविड से प्रभावित बच्चों की सरकार लगातार मदद कर रही है। ऐसे बच्चों के भरण-पोषण, शिक्षा, चिकित्सा आदि की व्यवस्था के लिए आर्थिक सहयोग देने के संबंध में प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना’ शुरू की गई है। शासनादेश में इस श्रेणी की सभी बालिकाओं की शादी के लिए एक लाख एक हजार रुपये की राशि दी जाएगी। इसके लिए आवेदन पत्र का प्रारूप व दिशा-निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

पात्रता की श्रेणियां
योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर रहीं बालिकाओं को ही उनके विवाह के लिए आर्थिक सहायता, अनुदान की धनराशि अनुमन्य की जाएगी। विवाह के लिए निर्धारित की गई तिथि को वर की आयु 21 वर्ष तथा वधू की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। विवाह की तिथि के 90 दिन पूर्व से विवाह होने की तिथि के 90 दिन में आवेदन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
ऐसी समस्त बालिकाएं स्वयं अथवा उनके माता-पिता अथवा संरक्षक योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र के साथ आवश्यक अभिलेखों की स्वप्रमाणित प्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा। आवेदन पत्र को ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी के पास या विकासखंड या सीधे जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में तथा शहरी क्षेत्रों में संबंधित क्षेत्र के लेखपाल के पास या तहसील या सीधे जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में जमा कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed