फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The government failed completely: d. King

मोदी सरकार पूरी तरह फेल: डी. राजा

Sun, 14 Aug 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी Updated Sun, 14 Aug 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
The government failed completely: d. King
मोदी सरकार पूरी तरह फेल: डी. राजा - फोटो : amar ujala
झांसी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव / सांसद डी राजा ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को पूरी तरह से फेल बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रति आम जनता मेें रोष है। नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में ऐसा व्यवहार किया, जैसे वह उसके जूनियर पार्टनर बनने जा रहे हों। न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर देश भर में दो सितंबर को हड़ताल होगी। यह बात उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।
विज्ञापन


पार्टी के नवनिर्मित कार्यालय में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने कोई वादा पूरा नहीं किया। महंगाई दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। देश की आंतरिक नीति फेल है, खेती का बुरा हाल है। रक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विदेशी पूंजी निवेश बढ़ाया जा रहा है। मोदी ने काला धन वापस लाने समेत कई वादे किए थे। यूपी में दलितों पर हमले हो रहे हैं। गुजरात में हमले हो रहे है और कश्मीर की स्थिति भी खराब है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उप्र, पंजाब, मणिपुर और गुजरात में जल्द चुनाव होने हैं, लेकिन भाजपा में खलबली मची है। इसी खलबली का नतीजा है कि आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद बौखला गई है और साम्प्रदायिकता का माहौल पैदा कर रहीं हैं। भाजपा चुनाव में राम मंदिर के मुद्दे का राग अलापती है, लेकिन अबकी पार्टी का कोई राग नहीं चलेगा। भाजपाई स्वदेशी के हिमायती हैं, लेकिन फिर भी विदेशी निवेश को बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के विरोध में दो सितंबर को देश व्यापी हड़ताल होगी। यह हड़ताल 18 हजार रुपये न्यूनतम मजदूरी देने की मांग को लेकर होगी। कर्मचारियों का पैसा स्टॉक मार्केट में लगाया जा रहा है। वर्ष 2005 के बाद जिन कर्मचारियों की भर्ती हो रही है, उन्हें पेंशन देने का प्रावधान नहीं किया जा रहा है। यह एक तरह का जुआ है, जिसे बंद होना चाहिए। सभी को यूनीवर्सल पेंशन मिलनी चाहिए। इस दौरान आल इंडिया महिला फेडरेशन की राष्ट्रीय महासचिव एनई राजा, प्रदेश सचिव डा. गिरीश, सह सचिव अरविंद राज स्वरूप उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed