फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Goverment reliase order to Durga murti

दुर्गा मूर्ति स्थापना को लेकर सरकार जारी करें निर्देश

Thu, 10 Sep 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Goverment reliase order to Durga murti
झांसी। जनपद में दुर्गा उत्सव को लेकर दुर्गा उत्सव महासमिति ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी एवं सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। इसमें प्रदेश सरकार से मांग की गई, कि नवरात्र में दुर्गा मूर्तियों की स्थापना को लेकर निर्देश जारी किए जाए।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि वर्तमान में केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सभी धार्मिक उत्सवों को 100 लोगों की मौजूदगी में कराए जाने की अनुमति प्रदान की गई है। सभी प्रकार के रेस्टोरेंट, कैफे, सिनेमा हाल, जिम आदि खोल दिए गए है। साप्ताहिक बंदी दिवस को छोड़कर बाजारों का भी संचालन शुरू कर दिया गया है। हिंदुओं का पावन त्योहार शारदीय नवरात्रि के लिए प्रदेश सरकार निर्देश जारी करे। महासमिति ने 21 सितंबर से कारीगरों को मूर्ति निर्माण के लिए आदेश जारी करने की भी मांग की। इस अवसर पर अध्यक्ष पुरुषोत्तम स्वामी, महामंत्री अंचल अड़जरिया, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, छोटू कुशवाहा, पुरुकेश अमरया, पीयूष रावत, दीपक खटीक, रवि खटीक, आरके दुबे, अमर रायकवार, अरुण कुशवाहा, राजेश नायक व कार्तिक रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed