Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Got a connection, used the electricity... never paid the bill.

Jhansi News: कनेक्शन लिया, बिजली जलाई...बिल कभी नहीं चुकाया

Sat, 14 Nov 2026 02:09 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 14 Nov 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Got a connection, used the electricity... never paid the bill.
झांसी। बिजली का कनेक्शन लिया, घरों में रोशनी की, उपकरण चलाए, लेकिन बिल चुकाने की कभी जरूरत नहीं समझी। झांसी के ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे करीब 20 हजार उपभोक्ता हैं, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद आज तक एक बार भी बिजली बिल जमा नहीं किया। इन पर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का 162.71 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है।
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के कुल 55,696 उपभोक्ताओं पर 264.8 करोड़ रुपये से ज्यादा की देनदारी है। बिजली कंपनी के तमाम अभियान और राहत योजनाएं भी इन बकायेदारों से वसूली में कारगर साबित नहीं हो सकी हैं। निगम अब वसूली के लिए अभियान चलाएगा।
विज्ञापन

झांसी ग्रामीण क्षेत्र में बबीना, बीएचईएल, रक्सा, बड़ागांव, चिरगांव, मोंठ, समथर और अंबाबाय जैसे इलाके शामिल हैं। यहां 20 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने कनेक्शन लेने के बाद कभी बिल जमा नहीं किया। इनमें कई ऐसे भी हैं, जिनके कनेक्शन बकाया होने पर काटे गए, लेकिन उन्होंने दोबारा जोड़ लिए। इसके अलावा 35 हजार से अधिक उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं किया है। इन पर 102.1 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू उपभोक्ताओं पर सबसे ज्यादा बकाया
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के आंकड़ों के अनुसार, कभी बिल जमा नहीं करने वालों में घरेलू श्रेणी (एलएमवी-1) के उपभोक्ता सबसे अधिक हैं। ऐसे 19,788 घरेलू उपभोक्ताओं पर 155.7 करोड़ रुपये बकाया है। वहीं, वाणिज्यिक श्रेणी (एलएमवी-2) के 240 उपभोक्ताओं पर 6.9 करोड़ रुपये की देनदारी है। अस्थायी कनेक्शन और छोटी चक्की चलाने वाले उपभोक्ताओं पर भी बकाया राशि है।

लंबे समय से बिल नहीं चुकाने वाले भी हजारों
ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं करने वालों की संख्या भी 35 हजार से अधिक है। इनमें घरेलू श्रेणी के 34,568 उपभोक्ताओं पर 97.4 करोड़ रुपये बकाया है। वहीं, वाणिज्यिक श्रेणी के 971 उपभोक्ताओं पर 3.67 करोड़ रुपये की देनदारी है। अन्य श्रेणियों के उपभोक्ताओं पर भी करोड़ों रुपये बकाया हैं।

राहत योजनाएं भी नहीं आईं काम
बिजली बिल का बकाया वसूलने के लिए यूपीपीसीएल ने इसी साल की शुरुआत में एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) समेत कई राहत योजनाएं चलाई थीं। इनके तहत बकायेदारों को ब्याज में छूट के साथ मूलधन में भी राहत दी गई थी। इसके बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण उपभोक्ताओं ने बकाया बिल जमा नहीं किया। अब बिजली कंपनी ऐसे उपभोक्ताओं से वसूली के लिए अभियान चलाने की तैयारी कर रही है।


वर्जन
ग्रामीण क्षेत्र में 20 हजार से अधिक ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद कभी बिजली बिल जमा नहीं किया। तमाम उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं। अब इनके खिलाफ अभियान चलाकर बकाया राशि जमा कराई जाएगी। - शुभम सिंह, अधिशासी अभियंता (ग्रामीण)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed