{"_id":"62474c08844cc5367b7e1d4a","slug":"good-news-now-radio-imaging-lt-will-also-be-able-to-take-degree-jhansi-news-jhs217823523","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: अब रेडियो इमेजिंग, एलटी में भी ले सकेंगे डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: अब रेडियो इमेजिंग, एलटी में भी ले सकेंगे डिग्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। अब छात्र-छात्राएं रेडियो इमेजिंग, लैब टेक्नीशियन (एलटी) के साथ-साथ फिजियोथैरेपी में भी डिग्री ले सकेंगे। ये तीनों कोर्स पैरामेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से शुरू हो जाएंगे। इसके लिए शासन ने मंजूरी दे दी है।
पैरामेडिकल कॉलेज में पहले सत्र की शुरूआत वर्ष 2014-15 में हुई थी। मौजूदा समय में यहां पर चार डिप्लोमा और एक डिग्री कोर्स चल रहा है। इसमें डिप्लोमा इन सीटी, डिप्लोमा इन एमआरआई, डिप्लोमा इन फिजियोथैरेपी, डिप्लोमा इन डायलिसिस और बीएससी नर्सिंग शामिल है। डिप्लोमा कोर्सों में 30-30 सीटें हैं। जबकि, 2018 में शुरू हुए बीएससी नर्सिंग में 40 सीटों पर प्रवेश होते हैं। लंबे समय से यहां पर तीन नए कोर्स शुरू करने की मांग की जा रही थी। कोरोना महामारी के चलते पिछले दो सालों से ये प्रक्रिया रुकी हुई थी। नई सरकार के गठन के साथ ही शासन ने बैचलर इन रेडियो इमेजिंग, बैचलर इन फिजियोथैरेपी, बैचलर इन लैब टेक्नोलॉजी कोर्स शुरू करने को मंजूरी दे दी है। इसी सत्र से इन तीनों कोर्सों में छात्र-छात्राओं को प्रवेश मिलने लगेंगे।
तीनों ही कोर्सों में 40-40 सीटें होंगी
पैरामेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. एनएस सेंगर ने बताया कि तीनों ही डिग्री कोर्सों में 40-40 सीटें होंगी। 30 हजार रुपये के आसपास सालाना फीस होगी। शुरूआत में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा शिक्षकों से ही पढ़ाई करवाई जाएगी। अगले सत्र तक शिक्षक समेत स्टाफ की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।