{"_id":"60f1e7788ebc3e056635d6a8","slug":"gold-jewelery-stolen-from-badi-mata-temple-in-bangara-jhansi-news-jhs19971513","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगरा में बड़ी माता मंदिर से सोने के जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगरा में बड़ी माता मंदिर से सोने के जेवरात चोरी
विज्ञापन
झांसी (बंगरा)। कस्बा के सहकारी बैंक के सामने वाली गली में स्थित बड़ी माता मंदिर से रात में चोर सोने के आभूषण चोरी करके ले गए। इसमें माता के गहनों में हाथ की सोने की चूड़ी शामिल हैं। घटना से श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है।
पुजारी पुष्पेंद्र कुशवाहा ने बताया कि वह शाम लगभग सात बजे मंदिर से पूजा पाठ करके ताला लगाकर चले गए। सुबह आकर देखा तो ताला टूटा पड़ा था। माता के गहने गायब थे। घटना की सूचना तत्काल गांव वालों के साथ जाकर पुलिस को दी। गौरतलब है कि चोरों के आतंक से बंगरा क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है । चोरों के हौसले भी बुलंद हैं। आए दिन किसी न किसी घर का ताला तोड़कर कीमती सामान चोरी कर ले जाते हैं। घटना स्थल का निरीक्षण करने आए उल्दन थाना प्रभारी निरीक्षक ईश्वर सिंह सहित बंगरा चौकी इंचार्ज अनुपम मिश्रा ने मौके का मुआयना करते हुए जांच शुरू कर दी है। इसमें कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है। नागरिकों ने जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की गुहार लगाई है। बता दें कि बंगरा में चोरों के आतंक से पुलिस, व्यापारी, आम से लेकर खास तक सभी परेशान हैं। व्यापारी नेता रामपाल अहिरवार ने बताया कि मंदिर की चोरी की घटना बहुत निंदनीय है। उल्दन थाना प्रभारी निरीक्षक ईश्वर सिंह विष्ट और चौकी प्रभारी बंगरा अनुपम मिश्रा ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। संदिग्धों की तलाश की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूर्व में हुई चोरियों की भी पड़ताल की जा रही है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।