{"_id":"5e5c0bea8ebc3ec748303394","slug":"gold-cup-hockey-tournament-jhansi-news-jhs161464582","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर 21 गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर 21 गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता आज से
विज्ञापन
gold cup hockey tournament
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार से विनोद खंडकर अंडर 21 अखिल भारतीय गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ होगा। इसमें पहला मैच एलवीएम हॉकी अकादमी झांसी और मध्य प्रदेश हॉकी ग्वालियर के मध्य होगा।
आयोजन सचिव एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबोध खंडकर ने बताया कि प्रतियोगिता में भिवानी हॉकी अकादमी हरियाणा, एसएआई भोपाल, ओटीएचएल नई दिल्ली, इलेविन स्टार क्लब अमरावती, रेलवे बॉयज भुसावल, एमएस स्पोटर्स एकेडमी धौलपुर, तमिलनाडु हॉकी, लुधियाना हॉकी अकादमी, एमपी हॉकी जबलपुर, मप्र हॉकी ग्वालियर, स्पोर्ट्स हास्टल लखनऊ और एलवीएम हॉकी अकादमी प्रतिभाग कर रही है। यह टूर्नामेंट नाक आउट आधार पर खेला जाएगा। टूर्नामेंट के पर्यवेक्षक राजेश बिहारी रहेंगे। समापन कार्यक्रम में तीन वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों जेपी तिवारी, दुर्गा प्रसाद और असलम खान को सम्मानित किया जाएगा।
शिविर में चयन के लिए खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल
झांसी। प्रदेश के खेल छात्रावासों में हॉकी खिलाड़ियों के प्रवेश के लिए केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 11 मार्च से लगेगा। स्टेडियम में सोमवार को शिविर में चयन के लिए प्रदेश के सभी 18 मंडलों से 98 बालकों ने हिस्सा लिया। खेल अधिकारियों की निगरानी में इन नवोदित खिलाड़ियों ने फिजिकल टेस्ट में हिस्सा लिया और अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कार्यवाहक क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी पूनम लता राज व राजेश सोनकर आदि मौजूद रहे।