फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Going on glambaour for party Eight people arrest

पार्टी के नाम पर चल रहा था जुआ, आठ पकड़े

Thu, 02 Jan 2020 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Going on glambaour for party Eight people arrest
झांसी। थाना नवाबाद पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के पास जुआ खेलते आठ जुआरियों को पकड़ा। जुआरियों के पास से पुलिस ने 61 हजार रुपये भी बरामद हुए। पकड़े गए जुआरियों में कुछ व्यापारी भी शामिल थे। जिनको छुड़वाने के लिए कई लोग देर रात थाने में जमा रहे।
विज्ञापन

31 दिसंबर की रात विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी परमेंद्र सिंह को मेडिकल रोड पर पार्टी के नाम पर जुआ होने की सूचना मिली थी। जिस पर टीम के साथ पहुंचकर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखकर जुआरियों मेें अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से थाना चिरगांव के पवई गांव निवासी नकुल सिंह, थाना एट के पिरौना गांव निवासी दिलीप रावत, कोतवाली के बड़ागांव गेट बाहर निवासी विजय गुप्ता, थाना नवाबाद के शिवाजी नगर निवासी अशीष गुप्ता, कोतवाली के बड़ागांव गेट बाहर सत्यम कॉलोनी निवासी राजकुमार, कोतवाली के सुभाषगंज निवासी सौरभ गुप्ता, गुंसाईपुरा निवासी वरुण गुप्ता व सुभाषगंज निवासी अंकित गुप्ता को पकड़ा। सभी के पास से 61 हजार रुपये भी बरामद हुए। पकड़े गए जुआरियों में अधिकांश व्यापारी भी हैं। थाने से देर रात छुड़ाने के लिए सिफारिशों का दौर भी चलता रहा। चौकी प्रभारी परमेंद्र सिंह ने बताया कि सभी पर जुआ अधिनियम में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed