Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   GIS mapping is being done by marking rural routes

ग्रामीण रूटों को चिह्नित कर की जा रही जीआईएस मैपिंग

Sat, 27 Aug 2022 12:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
GIS mapping is being done by marking rural routes
झांसी। गांव- गांव तक आवागमन को बेहतर बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए परिवहन विभाग ग्रामीण रूट तैयार कर रहा है। एप की मदद से इन रूटों की जीआईएस मैपिंग की जाएगी। जिससे यहां की परिवहन सुविधाओं पर निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए प्रशिक्षण की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। जल्द ही रूटों का निर्धारण कर मैपिंग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के तहत सरकार परिवहन सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दे रही है। इसके मद्देनजर ग्रामीण मार्गों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। प्रमुख ग्रामीण मार्ग झांसी से गरौठा, मोंठ, मऊरानीपुर, समथर, तालबेहट आदि आवागमन की सुविधाओं को चिह्निंत किया जाएगा और फिर जरूरत के अनुसार उन पर नई सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इसी क्रम में रूटों के निर्धारण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जिले में किस क्षेत्र में कितने रूट और अभी वहां का आवागमन की सुविधा क्या है, इसका विवरण तैयार किया जा रहा है। ग्रामीण रूटों की जीआईएस मैपिंग भी होगी, जिससे कोई भी कहीं से भी एक क्लिक के जरिए उस रूट की स्थिति को जान सकेंगे। ग्रामीण रूटों की मैपिंग के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों को लखनऊ में प्रशिक्षण दिया गया है। आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय ने बताया कि रूट निर्धारण के बाद एप के माध्यम से मैपिंग की जाएगी। प्रशिक्षण के बाद अब जल्द ही यह कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed