फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Girl with a message of awareness came to the city of Amazon caravan

महिला जागरूकता का संदेश लेकर वीरांगना की नगरी में निकला कारवां

Sat, 10 Sep 2016 01:20 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Sat, 10 Sep 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Girl with a message of awareness came to the city of Amazon caravan
महिला जागरूकता का संदेश लेकर वीरांगना की नगरी में निकला कारवां - फोटो : Amar Ujala
झांसी। अमर उजाला और उत्तर प्रदेश सरकार की साझा पहल ‘नारी सम्मान’ अभियान के तहत शुक्रवार को महानगर में रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से स्कूल-कॉलेजों की छात्राओं ने सरकार की महिला कल्याण की योजनाओं के प्रति लोगों में जागरूकता का संचार किया। इस दौरान प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने भी विभिन्न योजनाएं बताईं।
विज्ञापन

वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के ऐतिहासिक दुर्ग की तलहटी में स्थित मुक्ताकाशी मंच से रैली का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी नवनीत सिंह चहल व प्रदेश सरकार के महारानी अहिल्याबाई होल्कर वीरता पुरस्कार से सम्मानित सीमा तिवारी ने किया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी रंजीत सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डा. नीरज कुमार पांडेय व क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डा. संध्या रानी शाक्या, महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डा. आरके गुप्ता मौजूद रहे। यहां से शुरू हुई रैली जीवनशाह तिराहा, इलाइट चौराहा होते हुए पुलिस ग्राउंड पर पहुंच कर समाप्त हुई। रैली में सबसे आगे लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कालेज की छात्राओं का सुसज्जित बैंड चल रहा था। जबकि, पीछे श्री गुरु नानक खालसा इंटर कालेज के छात्रों का बैंड था। बीच में तकरीबन दो हजार छात्राएं दोहरी पंक्ति में चल रही थीं। उनके हाथों में महिला कल्याण की योजनाओं से संबंधित प्ले कार्ड (तख्तियां) थीं। इस दौरान उत्साहित छात्राओं ने ‘आज की नारी कैसी हो, रानी झांसी जैसी हो’, ‘घर-घर में ऐलान हो, नारी का सम्मान हो’, ‘नारी शक्ति जिंदाबाद’ आदि जैसे गगनभेदी नारे लगाए। इसके अलावा छात्राएं अपने अपने विद्यालयों के बैनर भी लिए हुए थीं। उनके हाथों में अमर उजाला की ओर से दिए गए रिस्ट बैंड बंधे थे।
विज्ञापन

पुलिस ग्राउंड में रैली का स्वागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में पुरुषों से कहीं आगे निकल गईं हैं। इसका उदाहरण हाल ही में अभी रियो ओलंपिक में देखने को मिला, जहां महिला खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया। इस दौरान उन्होंने डायल 100 व 1090 सेवा की भी जानकारी दी। सीडीओ ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के प्रति बेहद संवेदनशील है। उनके हित में विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसका लाभ हर जरूरतमंद महिला को मिले, इसके लिए जागरूकता जरूरी है। नारी शक्ति अभियान के माध्यम से यही काम किया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. नीरज कुमार पांडेय ने कन्या विद्या धन, लैपटॉप वितरण समेत शिक्षा विभाग की अन्य योजनाएं बताईं। अंतर्राष्ट्रीय शूटर व महिला थानाध्यक्ष रंजना गुप्ता ने वुमन पावर लाइन 1090 की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम समाप्ति के बाद छात्राएं बसों से अपने-अपने विद्यालयों के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह स्कूल व कालेज हुए शामिल
----------------------------
- श्री गुरु नानक खालसा इंटर कालेज
- पं. के सी शर्मा कन्या इंटर कालेज
- ज्ञान स्थली पब्लिक इंटर कालेज
- लोकमान्य तिलक इंटर कालेज
- डा. राजेंद्र प्रसाद कन्या इंटर कालेज
- आर्य कन्या महाविद्यालय
- हाफिज सिददीक नेशनल गर्ल्स इंटर कालेज
- महारानी लक्ष्मी बाई इंटर कालेज
- एच एम मेमोरियल इंटर कालेज
- राजकीय महिला महाविद्यालय
- बिपिन बिहारी महाविद्यालय
- बुंदेलखंड महाविद्यालय
- ब्लू वेल्स ग्रुप आफ पब्लिक स्कूल राजगढ़
- हंसराज माडर्न पब्लिक स्कूल

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
रैली के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। रैली के साथ-साथ सीओ सिटी आलोक शर्मा अपने दल बल के साथ चलते रहे। वहीं, आगे-आगे महिला थाना इंचार्ज रंजना गुप्ता महिला सिपाहियों की टीम के साथ चल रहीं थी। रैली के साथ-साथ पुलिस की दो पेट्रोलिंग टीम कदमताल कर रहीं थीं। ट्रैफिक पुलिस ने रैली मार्ग पर यातायात रोक रखा था। रैली के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस के साथ चल रही थी।


यह शिक्षक हुए शामिल
रैली में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक भी शामिल हुए। इनमें डा. बी बी त्रिपाठी, इंदिरा गुप्ता, मिलन गुप्ता, अनिल प्रभा द्विवेदी, गुरमीत सिंह, सत्यपाल सिंह, अर्चना गौतम, वंदना पाठक, अनीता साहू, सरीया केथवाल, स्नेहलता भास्कर, माला,  एल आर सोनी, गीता पाठक, मोहनी, अर्चना सिंह, ज्योति इंदापुरकर, दिव्या श्रीवास्तव, सुनीता मिश्रा, प्रेमलता, कनक लता श्रीवास्तव, शिखा, सपना अरोरा, दीपमाला दुबे, कौशल पटेल, नसीमा सुल्ताना, मदीना मंसूरी, शहना बानो, रुख्सार, संगीता उपाध्याय, आरती शर्मा, नेहा कश्यप, अराधना पाल, डा. ज्योति सिंह, कमलेश कुमार, अंजु लता, डॉ अजय शंकर पाल, डा. रेनू, डा. संजु मिश्रा, डा. शिराज खान, डा. सुरभी यादव, डा. सिप्पी दासानी, डा. शिखा गुप्ता, डा. वंदना कुशवाहा, डा. दीपाली, शमीना मिर्जा, भारती टंडन, चंद्रमोहन सक्सेना, राजू जोन, ज्योति शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed