फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Girl's body found landing in canal, confirmed death due to drowning

नहर में उतराता मिला बच्ची का शव, डूबने से मौत की पुष्टि

Sat, 26 Mar 2022 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Girl's body found landing in canal, confirmed death due to drowning
झांसी। प्रेमनगर के बिजौली इलाके में नहर में गिरी पांच साल की अदीबा का शव शुक्रवार सुबह प्रेमनगर पुलिस ने बरामद कर लिया। शव नहर में ही उतराता हुआ मिला। शव को जलीय जंतुओं ने काफी नष्ट कर दिया था। करीब एक किलोमीटर दूर शव बरामद हुआ। शव मिलने पर बच्ची की मां फातिमा एवं पिता बिलख-बिलख कर रोने लगे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें उसके डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

बिजौली निवासी आरिफ खान एक आरओ प्लांट में मैनेजर हैं। उनके दो लड़के सदफ (13), तरमेव (10) के बीच अदीबा (5) सबसे छोटी थी। परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे वह घर से बिस्कुट लेने निकली थी। घर के थोड़ी दूर स्थित नहर पर लोहे का एक संकरा पुल है। उसकी दूसरी तरफ दुकान है। यहां वह अक्सर जाती थी लेकिन, कल अचानक पांव फिसल जाने से वह नहर में गिर पड़ी। बच्ची के नहर में गिरने की बात से हड़कंप मच गया। प्रेमनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी तलाश के बाद भी अदीबा का पता नहीं चला। देर-रात पुलिस ने सिंचाई विभाग से नहर बंद कराई। शुक्रवार सुबह पानी कम होने पर उसका शव पुल से करीब एक किमी दूर उतराता हुआ मिला। उसका चेहरा, हाथ एवं पांव को जलीय जंतुओं ने नष्ट कर दिया था। उसका शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां फातिमा एवं पिता आरिफ उससे लिपटकर बिलखने लगे। रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए थे। प्रेमनगर इंस्पेक्टर संजय शुक्ला के मुताबिक बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें उसके डूब जाने की वजह से मौत की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed