फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   girl murder in jhansi

सिर में चोट लगने से हुई बच्ची की मौत

Tue, 03 Dec 2019 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
girl murder in jhansi
झांसी। थाना प्रेमनगर क्षेत्र के राजगढ़ में बच्ची की मौत सिर में चोट लगने के कारण हुई थी। सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस चोट के कारण जानने में जुट गई है। हिरासत में लिए गए पिता से भी पुलिस दिन भर पूछताछ करती रही, लेकिन खामोश पिता ने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर थाना प्रेमनगर के राजगढ़ के मोहल्ला वीरू नगर निवासी मोहनी शनिवार को सुबह पति बीरबल के पास एक माह की बच्ची को छोड़कर मजदूरी करने गई थी। दोपहर में घर लौटी तो बच्ची मृत अवस्था में पड़ी थी। पास में ही पति बैठा था। किसी भी तरह की हरकत न होने पर घबराकर पत्नी ने हत्या कर दिए जाने की सूचना देकर पुलिस को बुलाया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीरबल को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत का कारण सिर में चोट लगना सामने आया है। अब पुलिस ने चोट के कारणों का पता लगाना शुरू कर दिया है। सोमवार को भी पुलिस बच्ची के पिता से पूछताछ में जुटी रही। प्रभारी निरीक्षक आशीष मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed