फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   girl jumped from the roof to save her honor

Jhansi: अपनी इज्जत बचाने के लिए छत से कूदी युवती, गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार

Fri, 09 Dec 2022 08:59 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 09 Dec 2022 08:59 PM IST
सार

आरोपी गलत इरादे से युवती के घर पर घुस आया। बचने के लिए वह छत पर पहुंच गई तो आरोपी भी उसके पीछे वहां आ गया। उससे बचने के लिए युवती छत से कूद गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन
girl jumped from the roof to save her honor
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

झांसी के कटेरा थाना इलाके के एक गांव में रहने वाली 19 साल की युवती अपनी इज्जत बचाने की खातिर छत से कूद गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती ने बताया कि क्षेत्र का ही 45 साल का एक व्यक्ति रिश्ते में उसका चाचा लगता है।

विज्ञापन


उसका उसके घर पर भी आना जाना है। कुछ समय पहले उसने एडिट करके एक फोटो अपने साथ बना ली थी, जिसे सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर वह ब्लैकमेल कर रहा था। युवती ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम वह घर पर अकेली थी। इसी दरम्यान आरोपी गलत इरादे से उसके घर पर घुस आया। बचने के लिए वह छत पर पहुंच गई तो आरोपी भी उसके पीछे वहां आ गया।
विज्ञापन


उससे बचने के लिए युवती छत से कूद गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज जारी है। वहीं, बताया कि घटना के बाद आरोपी ने भी फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन वह बच गया। घटना के बाद से आरोपी परिवार समेत फरार है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गोपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed