फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Girl dies due to fire under suspicious circumstances in Jhansi relatives accuse lover

Jhansi: युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर मौत, परिजनों ने प्रेमी पर लगाया आरोप, आरोपी थाने पहुंचा

Fri, 19 Aug 2022 08:39 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 19 Aug 2022 08:39 PM IST
सार

युवती के परिजनों ने गांव के ही संदीप पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि आरोपी संदीप खुद थाने जा पहुंचा और उसने खुद को निर्दोष बताया। शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। सीओ का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
Girl dies due to fire under suspicious circumstances in Jhansi relatives accuse lover
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की जलकर मौत - फोटो : Social Media

विस्तार

टोड़ी फतेहपुर में शिव मंदिर के पास शुक्रवार सुबह एक युवती की गंभीर रूप से जलकर मौत हो गई। उसके शव के पास ही एक बोतल पड़ी थी, इसमें पेट्रोल था। युवती की मौत की सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया। आरोपी युवक भी थाने पहुंच गया। उसने घटना में शामिल होने की बात से इंकार किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अंजू (21) पुत्री राम किशुन शुक्रवार सुबह करीब सात बजे मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकली थी लेकिन एक घंटे बाद मंदिर के पीछे की सुनसान जगह पर उसका शव आग से झुलसा हुआ बरामद हुआ। गांव की ही एक महिला ने शव देखा तो उसके शोर मचाने पर दूसरे लोग भी वहां आ गए। अंजू की मां एवं अन्य परिजन भी वहां आ गए। वे लोग गांव के ही संदीप पर हत्या कर देने का आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन


हंगामा होने की सूचना पर सीओ अरुण चौरसिया भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उधर संदीप भी थाने जा पहुंचा और उसने खुद को बेगुनाह बताया। शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। सीओ का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed