Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Girl dies after being trample by a bus in Jhansi s Poonch area

Jhansi: जर्जर बस में सवार आठ साल की स्कूली छात्रा की दर्दनाक मौत, ब्रेक लगाने पर टायर के नीचे आई बच्ची

Thu, 06 Oct 2022 08:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 06 Oct 2022 08:25 PM IST
सार

अचानक ड्राइवर के ब्रेक लगाने से वह दरवाजा खुला होने से बच्ची नीचे गिर गई और उसके ऊपर से बस का पिछला पहिया गुजर गया। हादसे में बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Girl dies after being trample by a bus in Jhansi s Poonch area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झांसी के पूंछ इलाके में बस में सवार आठ साल की स्कूली छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। वह स्कूल बस से पढ़ने जा रही थी। अचानक ड्राइवर के ब्रेक लगाने से वह दरवाजा खुला होने से नीचे गिर गई और उसके ऊपर से बस का पिछला पहिया गुजर गया। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस के मुताबिक, जालौन के ईंगुई खुर्द गांव निवासी एहसान की आठ साल की बेटी तहसीम गांव से 12 किलोमीटर दूर झांसी के पूंछ कस्बे के विनायक पब्लिक स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ती थी। चाचा इश्तयार का कहना है कि गुरुवार सुबह करीब 7.30 तहसीम को स्कूल बस में बिठाया गया था। बस में बच्चों के बैठे होने के बावजूद उसका दरवाजा बंद नहीं किया जाता था। कई बार की शिकायत के बावजूद इसे अनसुना कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को तहसीम बस कंडक्टर की सीट पर बैठी हुई थी। स्कूल से डेढ़ किलोमीटर पहले एरच पुल के पास जैसे बस पहुंची ड्राइवर ने अचानक से ब्रेक लगाया। तहसीम गेट के खुला होने के कारण बाहर गिर गई और उसके ऊपर से बस का पहिया गुजर गया। हादसे के बाद घायल अवस्था में बच्ची को मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता गांव में आटा चक्की चलाकर गुजर करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed