फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   giloye rate

कोरोना से लड़ाई में गिलोय के बढे़ भाव

Sat, 18 Jul 2020 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
giloye rate
झांसी। कोरोना वायरस से लड़ाई में इन दिनों अधिकांश परिवार आयुर्वेद का सहारा लिए हुए हैं। ऐसे में मार्च तक जो गिलोय का पौधा 15 से 25 रुपये तक बिकता था। वह अब 80 से 100 रुपये का हो गया है। अन्य जड़ी बूटियों के दाम भी बढे़ हुए हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस एवं मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए कई परिवार इन दिनों आयुर्वेद चिकित्सकों की सलाह पर काढे़ के बतौर गिलोय का उपयोग कर रहे हैं ताकि शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सके । बाजार में भी कई ब्रांडेड आयुर्वेदिक कंपनियों ने गिलोय की गोलियों को आकर्षक पैकिंग में उतार दिया है। ऐसे में अब जड़ी बूटी और किराना की दुकानों से लेकर पौधशालाओं तक गिलोय, अश्वगंधा, तुलसी के बीज और हल्दी की मांग व्यापक रूप से बढ़ गई है। पौधा विक्रेता राजाराम के अनुसार गिलोय के पत्ते के साथ ही लोग उसका तना भी उपयोग करते हैं। नीम के पेड़ वाले गिलोय की व्यापक मांग है। पौधा विक्रेता लक्ष्मी नारायण के अनुसार प्रतिदिन 20 से 25 पौधे गिलोय के बिक जाते हैं। कई लोग बुकिंग भी करा जाते हैं।
विज्ञापन

पान के पत्ते की तरह है गिलोय का पत्ता
गिलोय का पत्ता पान के पत्ते की तरह होता है। आयुर्वेद में इसे अमृता, चक्रांगी, गुडुची आदि नाम दिए गए हैं। यह बुखार की औषधि मानी जाती है। गिलोय की बेल कहीं भी पनप जाती है। खास बात यह है कि जिस वृक्ष को यह आधार बनाती है, उसके गुण भी इसमें समाहित हो जाते हैं। नीम पर चढ़ी गिलोय को श्रेष्ठ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्दी एवं अश्वगंधा की भी बढ़ी मांग
गिलोय के साथ ही वर्तमान में हल्दी, दालचीनी, तुलसी के बीज और अश्वगंधा की भी मांग बढ़ी हुई है। हल्दी मार्च तक 90 रुपये प्रति किलो थी, जो अब 120 रुपये हो गई है। झांसी में अधिकांश हल्दी निजामाबाद की बिकती है। आयुर्वेद में इसका बड़ा महत्व है। यह कफ, खांसी सहित कई बीमारियों के इलाज में काम आता है। यह एक एंटीसेप्टिक की तरह उपयोग में भी आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed