{"_id":"67758c0f88f3e6251505e554","slug":"gift-received-on-the-first-day-of-new-year-overbridge-ready-traffic-started-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-465291-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: नए साल के पहले दिन मिली सौगात, ओवरब्रिज तैयार, आवागमन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: नए साल के पहले दिन मिली सौगात, ओवरब्रिज तैयार, आवागमन शुरू
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी के विकास की दृष्टि से साल 2025 का पहला दिन बेहद अहम साबित हुआ है। ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन दूसरी लेन का काम पूरा हो गया और इसे आवागमन के लिए खोल दिया गया है, जिससे लोगों को आवागमन में राहत मिली।
ग्वालियर रोड पर रेल ट्रैक पर बनी रेलवे क्रॉसिंग 24 घंटे में ग्यारह घंटे से अधिक समय बंद रहती थी। यह यातायात की बड़ी बाधा बनी हुई थी। क्रॉसिंग बंद हो जाने पर सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग जाती थी। क्रॉसिंग खुलने पर वाहनों के आमने-सामने आने से जाम लग जाता था, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। इस समस्या के समाधान के लिए यहां ओवब्रिज बनाने की मांग सालों से चली आ रही थी। शासन की मंजूरी मिलने के बाद दिसंबर 2021 में फोरलेन ओवरब्रिज बनाने का काम शुरू किया गया था। इसके निर्माण की अवधि मार्च 2023 निर्धारित की गई थी। लेकिन, तय अवधि में काम पूरा नहीं हो पाया। दो अक्तूबर 2023 को इसकी एक ही लेन तैयार हो पाई, जिससे दोनों ओर के वाहनों को गुजारा जा रहा था। अब इसकी दूसरी लेन भी तैयार हो गई, जिसे बुधवार को आवागमन के लिए खोल दिया गया।
इस अवसर सांसद अनुराग शर्मा व सदर विधायक रवि शर्मा भी पहुंचे। विधायक ने सांसद को बैठाकर कार चलाई और ब्रिज पार किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार, पं. मनोज थापक, पार्षद मुकेश सोनी, सुनील नैनवानी, गोकुल दुबे, कमलेश अहिरवार, सेत निगम के परियोजना प्रबंधक मृगेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
00000
अभी कई काम हैं बाकी
ओवरब्रिज पर अभी कई काम बाकी हैं। नई लेन पर स्ट्रीट लाइट लगाई जानी हैं। दोनों लेन पर व्यूह कटर भी लगने हैं, ताकि ब्रिज के ऊपर से नीचे न देखा जा सके। इसके अलावा ब्रिज के नीचे दोनों ओर सर्विस रोड का निर्माण भी किया जाना है।
00000
दिन भर बना रहा सेल्फी प्वाइंट
बुधवार को खोली गई ओवरब्रिज की नई लेन दिन भर सेल्फी प्वाइंट बनी रही। युवा ब्रिज पर खड़े होकर फोटो खींचते रहे। इसके अलावा वीडियो भी खूब बनाए गए। नई लेन से गुजरते हुए वाहन चालक भी बेहद खुश नजर आए।
00000
ओवरब्रिज एक नजर में...
- ओवरब्रिज की लंबाई - 994.43 मीटर
- रेलवे ट्रक के ऊपर का हिस्सा - 75 मीटर
- लागत - 118 करोड़
- रेलवे की हिस्सेदारी - 42 करोड़
- यातायात की आगामी 50 साल की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया है निर्माण
- लोहे धनुषाकार ढांचे वाला बुंदेलखंड का पहला है ब्रिज