फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ghat tauli in Large companies products

बड़ी कंपनियों के उत्पादों में भी घटतौली

Thu, 10 Sep 2015 11:24 PM IST
झांसी/ ब्यूरो
झांसी/ ब्यूरो Updated Thu, 10 Sep 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को बाट-माप तौल विभाग द्वारा मऊरानीपुर में की गई जांच में पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड, हल्दीराम जैसे आधा दर्जन नामी ब्रांडों के उत्पाद वजन से कम मिले। वहीं, डाबर हनी की शीशी पर एमआरपी दर्ज नहीं मिली। विभाग ने सभी के खिलाफ नोटिस जारी कर जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

बाट-माप तौल निरीक्षक अजय कुमार सक्सेना ने बताया कि विभिन्न दुकानों पर की गई जांच में पतंजलि हनी (शहद) की शीशी पर वजन 250 ग्राम अंकित है, लेकिन इसमें मात्र 210 ग्राम शहद पाया गया। कंपनी को नोटिस जारी कर 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। डाबर कंपनी की शहद की शीशी पर एमआरपी अंकित नहीं होने पर नोटिस जारी कर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। हल्दीराम प्राइवेट लिमिटेड नोएडा द्वारा तैयार चिप्स के पैकेट में वजन 20 ग्राम अंकित पाया गया, जबकि जांच में कुल 6 ग्राम चिप्स पाए गए। कंपनी को निर्धारित मात्रा से कम सामान देने का दोषी मानकर नोटिस जारी कर 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। ब्रिटानिया बार वन चॉकलेटी बिस्कुट पर एमआरपी अंकित न होने, कैडवरीज टॉफी में कम वजन, प्रिज्म व रिलायंस सीमेंट में तय मात्रा से कम वजन मिलने पर कंपनियों को भी नोटिस जारी किए गए। बाट-माप तौल विभाग द्वारा की गई कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed