{"_id":"5e61641f8ebc3eeb513f56d7","slug":"ghar-se-bahar-jaye-to-police-ko-bataye-or-nischint-ho-jaye-jhansi-news-jhs161826986","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से बाहर जाएं तो पुलिस को बताएं और निश्चिंत रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से बाहर जाएं तो पुलिस को बताएं और निश्चिंत रहें
विज्ञापन
अब पुलिस करेगी आप के घर की जांच।
- फोटो : ???? ????
घर से बाहर जाएं तो पुलिस को बताएं और निश्चिंत रहें
झांसी। होली पर या फिर गर्मियों की छुट्टियों में घूमने जाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आपकेे जाने के बाद पुलिस घर की रखवाली करेगी। बस आपको जाने से पहले पुलिस चौकी या फिर थाने में इसकी सूचना देनी होगी।
महानगर में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने अनोखी पहल शुरू की है। महानगर के नवाबाद, कोतवाली, सीपरी बाजार व सदर बाजार में एक नई व्यवस्था बनाई गई है। यह व्यवस्था होली व गर्मियों की पड़ने वाली छुट्टियों के दौरान की जा रही है। होली मेें अधिकांश बाहरी लोग अपने-अपने घरों का रुख करेंगे। ऐसे में चोर व बदमाशों की सूने मकानों पर नजर रहेगी। रैकी के दौरान वह रात को घटना को अंजाम देकर निकल जाएंगे और पुलिस चकरघिन्नी बन जाएगी।
इसके तहत शहर से बाहर जाने वाले लोग पुलिस को सूचना देकर जाएं कि वह कितने दिनों के लिए बाहर जा रहे हैं। वापस न आने तक थाने से पुलिसकर्मी घर की रखवाली करेगा। इसके लिए थानेदार को निर्देश दिए गए हैं। एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि कोई भी व्यक्ति बाहर जाने से पहले सूने मकान की सूचना पुलिस को देगा। पुलिस जिम्मेदारी के साथ घर की रखवाली करेगी। यह जिम्मेदारी थानेदार की रहेगी।