{"_id":"5ce45455bdec22078b292f51","slug":"ghar-bethe-nhi-hogi-choti-bachat","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बैठे नहीं होगी छोटी बचत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर बैठे नहीं होगी छोटी बचत
Wed, 22 May 2019 01:11 AM IST
देवेंद्र कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Wed, 22 May 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
rupay, jhansi news
- फोटो : demo
डाकघर के आरडी खाते के माध्यम से अब घर बैठे छोटी बचत नहीं हो पाएगी। तीन हजार से कम के निवेश के लिए डाकघर ही जाना होगा। एजेंट अधिक और आरडी खाते खोने के कार्ड (एसलॉस - 5) कम होने की वजह से ये स्थिति पैदा हो गई है।
डाक विभाग का आरडी खाता छोटी बचत का बड़ा जरिया माना जाता है। महिला अभिकर्ता खाता खोलने के बाद हर माह घर से पैसा लेकर खाते में जमा करती हैं। तय अवधि पूरी होने के बाद ब्याज समेत भुगतान कर दिया जाता है। इसके एवज में अभिकर्ताओं को कमीशन मिलता है। नया खाता खोलने के लिए अभिकर्ताओं को कार्ड (एसलॉस - 5) दिया जाता है। पिछले तीन माह से ये बचत अभिकर्ताओं को उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं, जिससे नए आरडी खाते नहीं खुल पा रहे थे। पिछले सप्ताह राष्ट्रीय बचत निदेशालय की ओर से महज 500 कार्ड भेजे गए, जबकि बचत अभिकर्ताओं की संख्या 638 है।
ऐसे में एक अभिकर्ता के हिस्से में एक कार्ड भी नहीं आ रहा है। ऐसे में ये कार्ड तीन हजार या इससे अधिक रकम के खाते खोलने के लिए ही दिया जा रहा है। इस संबंध में जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
इस परिस्थितियों में कोई उक्त राशि से कम नियमित बचत करना चाहता है तो उसे खुद पोस्ट ऑफिस में जाकर पैसा जमा करना होगा। इससे अभिकर्ताओं को व्यवसाय तो बुरी तरह से प्रभावित बना ही हुआ है, साथ ही छोटे निवेश को भी बढ़ावा नहीं मिल पा रहा है।
पुराना कार्ड नहीं चलेगा
यदि किसी अभिकर्ता के पास तीन साल पुराना एसलॉस - 5 कार्ड है, तो वो मान्य नहीं होगा। अभिकर्ताओं को ऐसे खाली कार्ड तत्काल बचत कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही डाकपालों को भी निर्देशित किया गया है कि वे ये सुनिश्चित कर लें कि अभिकर्ता तीन साल से पुराने कार्ड का उपयोग न कर सकें।
जमाकर्ता अपने केवाईसी डिटेल के साथ किसी भी मूल्यवर्ग का खाता सीधे डाकघर में खोल सकता है। इसमें किसी भी तरह की असुविधा होने पर तत्काल जिला बचत कार्यालय से संपर्क किया जाए। समस्या का निस्तारण होगा। - शिवसहाय अवस्थी, जिलाधिकारी