{"_id":"6015b5c58ebc3ef91d416779","slug":"ghandhi-sahadat-remember-people-jhansi-news-jhs1873372146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बापू की शहादत को याद करके नम हुईं आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बापू की शहादत को याद करके नम हुईं आंखें
विज्ञापन
महात्मागांघी की पुण्यतिथि पर कचहरी चौराहा के गांधी उद्यान में लगी उनकी प्रतिमा पर कांग्रेसियों
झांसी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विविध स्थलों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुए। लोगों ने नम आंखों से बापू की शहादत को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
क्षत्रिय कलचुरी कलवार महासंघ एवं युवा शक्ति संगठन ने श्रद्धांजलि आयोजित की। कार्यकर्ताओं ने बापू के चित्र पर माल्यार्पण करके दीप जलाया। वक्ताओं ने बापू के विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया। कहा कि आज के समय में बापू के विचार ही देश की रक्षा कर सकते हैं। इस दौरान करारी, पीतमपुर, गोपालपुरा, अंबाबाए में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए। संजीव शर्मा, रामेश्वर राय, रामकुमार शिवहरे, गिरीश शिवहरे, सचिन गौतम, शुभम वंशकार, प्रदीप लिटोरिया, सुनील यादव, राजेंद्र चौबे समेत अन्य उपस्थित थे।
जिला चिकित्सालय में कुष्ठ निवारण दिवस के तौर पर गांधीजी को याद किया गया। गांधीजी की प्रतिमा पर डा. वीपी आर्य, डा. काशीराम, डा. पीएल दशारिया, डा. एके सिंह, भवानी शंकर वर्मा, अमरनाथ द्विवेदी आदि ने माल्यार्पण किया। बताया कि 13 फरवरी तक कुष्ठ निवारण पखवाड़ा मनाया जाएगा। राष्ट्रगौरव स्मृति संस्थान के बैनर तले पुण्यतिथि मनाई गई। पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष मनीराम कुशवाहा ने गांधीजी को युग पुरुष बताया। कहा कि अहिंसा एवं सत्याग्रह ही आज भी कारगर हथियार हैं। इस दौरान नीता अग्रवाल, मीना आर्य, मुन्नी देवी, ऋषभ साहू, युवराज सिंह, सईदा बेगम, सौरभ पाठक, सरोज सोनी समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
बुंदेलखंड साहित्य संगीत कला संस्थान में पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान राजकुमार, अखिलेश पांडेय, राधे चौबे, डा. रवींद्र बुधौलिया, प्रदीप श्रीवास्तव, अनिल अग्रवाल, संतोष दुबे समेत अन्य उपस्थित थे। सर्वधर्म सद्भावना समिति के बैनर तले मनाई गई पुण्यतिथि में नरोत्तम स्वामी, डा. पीटर, सुदर्शन शिवहरे ने गांधीजी के जीवन एवं व्यक्तित्व पर चर्चा की। अशोक सूरी, डा. नीति शास्त्री, हरिओम पाठक, मो. हाशिम, मनमोहन मनु, ओपी यादव, इसरार समेत अन्य उपस्थित थे। भाकपा कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शिरोमणि सिंह, सगीर अहमद, प्रेमनारायण परिहार, केजी श्याम सिंह, संजय, आशीष, दीपचंद समेत अन्य उपस्थित थे। राष्ट्रीय सेवा योजना ने बापू को याद किया। इस दौरान समन्वयक डा.मुन्ना तिवारी, डा.कौशल त्रिपाठी, डा.पुनीत बिसारिया, जय सिंह, डा. नवीन चंद्र पटेल, डा.हरि त्रिपाठी, राघवेंद्र दीक्षित, अभिषेक कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।
सरकारी कार्यालयों में दो मिनट का मौन रहा
झांसी। शहीद दिवस पर सभी सरकारी कार्यालयों में दो मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। मंडलायुक्त सुभाषचंद्र शर्मा की अगुवाई में मंडलायुक्त सभागार एवं जिलाधिकारी आंद्रा वामसी की अगुवाई में कलक्ट्रेट सभागार में कर्मचारियों ने मौन रहकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसी प्रकार सभी कार्यालयों एवं तहसीलों में दो मिनट का मौन रखा गया।