{"_id":"65bd5afac6641ce10a0b4c97","slug":"get-enough-sleep-and-take-the-exam-with-a-healthy-mind-results-will-be-favourable-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-255701-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: नींद पूरी लें और स्वस्थ मन से दें परीक्षा, परिणाम अनुकूल आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: नींद पूरी लें और स्वस्थ मन से दें परीक्षा, परिणाम अनुकूल आएंगे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। साल भर जो पढ़ा है, परीक्षा के दौरान उसका रिवीजन करें। परीक्षा का तनाव कतई न लें, तनाव की वजह से जो आता है उसे भी भूल जाएंगे। परीक्षा देने से पहले पूरी नींद लें और स्वस्थ मन से परीक्षा देने जाएं। परिणाम आपके अनुकूल आएंगे। अमर उजाला की पहल पर यह सुझाव मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे रहे विद्यार्थियों को दिए।
आईआईटी रुढ़की से पासआउट डीआरएम दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि परीक्षा के दौरान अभिभावकों को भी बेहद संवेदनशील रवैया अपनाना चाहिए। बच्चों पर नंबरों का बोझ कतई नहीं डालना चाहिए। न ही उनकी तुलना किसी दूसरे बच्चे से करनी चाहिए। घर का वातावरण एकदम शांत रखना चाहिए।
अभिभावक बच्चों पर नजर जरूर रखें, परंतु ज्यादा टोकाटाकी न करें। उसे अपने अनुसार परीक्षा की तैयारी करने दें। इसके अलावा विद्यार्थी परीक्षा से ठीक पहले अपनी किताबें न बदलें, जिन पुस्तकों से साल भर से पढ़ते आ रहे हैं, उन्हीं को पढ़कर परीक्षा दें। इससे उन्हें लाभ होगा।
विज्ञापन
क