फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gaziabad bad matterial used

अफसरों ने मना किया फिर भी लगा दी घटिया ईंट, नगर आयुक्त के सामने एक चोट में टूट गई

Thu, 07 Jan 2021 12:56 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 07 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Gaziabad bad matterial used
अमर उजाला में प्रकाशित खबर। - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद में श्मशान घाट निर्माण भ्रष्टाचार की पोल खुलने के बाद झांसी में भी निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग होने की पोल खुली है। बिजौली स्थित गोशाला में निर्माण कार्य के दौरान घटिया गुणवत्ता वाली ईंटों का इस्तेमाल मना करने पर भी ठेेकेदार ने मनमानी कर दी। बुधवार को नगर आयुक्त अवनीश राय ने गोशाला के निरीक्षण के दौरान ईंटों की गुणवत्ता जांची, तो उनके सामने ही एक चोट में ईंट टूट गई। इसके अलावा गोशाला में बिछे एपेक्स की गुणवत्ता को लेकर संदेह होने पर उन्होंने लैब टेस्टिंग कराने के निर्देश दिए हैं। अमर उजाला ने तीन महीने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल को लेकर मामला उठाया था।
विज्ञापन


गाजियाबाद में हुए हादसे के बाद सीएम के निर्देश पर बुधवार को नगर आयुक्त अवनीश राय ने कई निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। बिजौली में बन रही गोशाला के निर्माण कार्य के दौरान इस्तेमाल की गई ईंटों की गुणवत्ता में संदेह होने पर उन्होंने अपने सामने जेई से ईंटों पर चोट कराई। आलम यह हुआ कि एक चोट में ही दोनों ईंटें टूटकर बिखर गईं। इसे लेकर नगर आयुक्त का पारा चढ़ गया। इसके बाद उन्होंने गोशाला में बिछे एपेक्स की गुणवत्ता की जांच कराई, तो खामियां मिलीं। जिस पर उन्होंने लैब टेस्टिंग कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


साथ ही ठेकेदार के अनुबंध से कटौती करने के लिए कहा। बता दें कि अमर उजाला ने 11 अक्तूबर के अंक में घटिया सामग्री के इस्तेमाल को लेकर खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद जांच को पहुंचे अफसरों ने ठेकेदार से ईंटों को तत्काल हटाने के लिए कहा था, लेकिन ठेेके दार ने निर्माण कार्य के दौरान मनमानी कर दी। ऐसे में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सवालों के घेरे में आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन करोड़ की सड़क भी देखी

नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान तीन करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई बिजौली से बैदोरा जाने वाली सड़क का निर्माण भी देखा। यहां भी कुछ खामियां पाई गईं। जिसे लेकर मुख्य अभियंता को गुणवत्ता की विस्तृत जांच रिपोर्ट के साथ देने के लिए कहा। इसके बाद कोछाभांवर में बन रहे चार्जिंग स्टेशन के निर्माण को समय से पूरा करने और सड़क किनारे खाली पड़ी जमीन पर बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने एल्डिको कॉलोनी और जमीनों की बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य भी देखा।


कान्हा उपवन में दुरुस्त मिली व्यवस्था

नगर आयुक्त ने कान्हा उपवन में व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। यहां 430 गोवंश थे। उन्होंने प्रतिदिन रखे जाने वाले गोवंश का रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही, गोशालाओं में चल रहे कामों के लिए नोडल अधिकारी नामित किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, चीफ इंजीनियर एलएन सिंह, अधिशासी अभियंता अमित शर्मा, एमके सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके निरंजन, जेई देवीलाल शर्मा, रामअवध यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed