फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gave up the desire for a job, started the path of becoming an entrepreneur, more applications were received than the target

Jhansi News: नौकरी की छोड़ी चाह, उद्यमी बनने की राह, लक्ष्य से ज्यादा पहुंचे आवेदन

Wed, 23 Jul 2025 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Gave up the desire for a job, started the path of becoming an entrepreneur, more applications were received than the target

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। युवाओं में हमेशा से नौकरी का क्रेज रहा है, लेकिन समय के साथ अब युवाओं की सोच में बदलाव आया है। नौकरी की चाह छोड़कर उद्यमी बनने की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री उद्यम प्रोत्साहन योजना के आंकड़े इस बदलाव की कहानी बयां कर रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले को प्राप्त 2200 के लक्ष्य के सापेक्ष तीन माह में ही 3,771 आवेदन पहुंच गए। अभी इनकी संख्या और भी बढ़ेगी।

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना शुरू की। योजना में सरकार की ओर से 5 लाख रुपये का ब्याज मुक्त लोन दिया जा रहा है। काम से संबंधित ट्रेनिंग भी सरकार दे रही है। वित्तीय वर्ष में इस योजना को लेकर युवाओं में खासा उत्साह दिख रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 2,200 युवाओं को ऋण देने का लक्ष्य दिया गया है, लेकिन 3,771 आवेदन शुरुआती तीन माह में प्राप्त हो गए हैं। 834 आवेदनों को स्वीकृत करते हुए 671 को ऋण भी दे दिया गया है। बिजनेस शुरू करने वाले युवाओं को कच्चे माल से लेकर इसे तैयार करने के लिए भी कर्मचारियों की जरूरत होगी। ऐसे में यदि एक युवा उद्यमी द्वारा एक से दो लोगों को भी रोजगार दिया गया तो जिले के पांच हजार से अधिक लोगों को इस योजना के माध्यम से रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन




बॉक्स में -



योजना की स्थिति



वर्ष लक्ष्य आवेदन स्वीकृत ऋण प्राप्त

2024-25 2,000 2,272 698 538

2025-26 (अब तक) 2,200 3,771 834 671

वर्जन -

मुख्यमंत्री उद्यम प्रोत्साहन योजना के लिए दिए लक्ष्य के सापेक्ष अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदनों की जांच के बाद स्वीकृति दी जाएगी। - मनीष चौधरी, उपायुक्त उद्योग झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed