फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gaurav and rohit wins wrestling competiton

गौरव व रोहित ने जीता दंगल, देवेंद्र ने पहनी ढाई क्विंटल की हसली

Tue, 06 Aug 2019 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Gaurav and rohit wins wrestling competiton
खातीबाबा मंदिर में हुए दंगल में दांवपेंच दिखाते पहलवान।
गौरव व रोहित ने जीता दंगल, देवेंद्र ने पहनी ढाई क्विंटल की हसली
विज्ञापन

झांसी। प्रेमनगर स्थित देव स्थल खाती बाबा मंदिर में आयोजित सावन मेला के अंतर्गत मंगलवार को विशाल दंगल हुआ। इसमें पहलवानों ने कुश्ती में परंपरागत दांवपेंच अखाडे़ में प्रदर्शित किए। दंगल में 35 जोड़ी कुश्तियां हुईं। इनमें सलमान एवं गौरव की कुश्ती एवं रोहित व नरेश के बीच हुई कुश्ती रोचक रही, जिसमें गौरव एवं रोहित ने जीत हासिल की। वहीं ढाई क्विंटल की हसली झांसी के देवेंद्र ने पहनी और पूरे अखाडे़ का चक्कर लगाया।
सोनीपत के अंकुर एवं लहार के शिवम के बीच कुश्ती बराबरी पर रही। जबकि चिरगांव के अखिलेश को नरेश ने, बबीना के दीपक यादव को रोहित ने हराया। कुश्ती में बुंदेलखंड के कई इलाकों से आए पहलवानों ने अपनी ताकत एवं दांवपेंच का रोचक प्रदर्शन किया। वहीं ढाई कुंतल की हसली उठाने पर देवेंद्र को नगद इनाम एवं स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। इससे पहले दंगल का उद्घाटन आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक एके यादव, प्रेमनगर थानाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने किया।
विज्ञापन

दंगल को देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक उमडे़। इस अवसर पर यातायात प्रभारी राम कुमार सिंह, धनीराम कुशवाहा, राम प्रसाद भगत जी, मनीराम कुशवाहा, राजेंद्र, निर्मल कुशवाहा, नीतेश, वीरेंद्र कुशवाहा, गोविंद शर्मा, सभासद खूबीराम मिश्रा, कौशर सिद्दीकी, अभिषेक पाठक, पंकज आदि मौजूद रहे। संचालन सियाराम शरण चतुर्वेदी ने किया और आभार अभिषेक कुशवाहा ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed