फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gas tanker overturns after becoming unbalanced while trying to save animal on the highway

Jhansi News: हाईवे पर पशु को बचाने में असंतुलित होकर पलटा गैस टैंकर

Mon, 29 Jul 2024 06:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Gas tanker overturns after becoming unbalanced while trying to save animal on the highway
मोंठ हाईवे पर बीती रात हुआ हादसा, शीशा तोड़कर वाहन से निकाला गया चालक
विज्ञापन


मोंठ (झांसी)। थाना मोंठ अंतर्गत हाईवे पर बीती रात गैस से भरा टैंकर असंतुलित होकर पलट गया। गैस से भरे टैंकर के पलटने से आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक की केबिन में फंसे चालक को शीशा तोड़कर बाहर निकाला।

एक गैस टैंकर विजयपुर से लखीमपुर खीरी की ओर से जा रहा था। टैंकर में गैस भरी थी। चालक श्याम सुंदर चला रहा था। मोंठ थाना अंतर्गत हाईवे पर एक ढाबे के सामने पशु को बचाने के चक्कर में ट्रक असंतुलित हो गया और एक तरफ पलट गया। टैंकर चालक केबिन में फंस गया। लोगों ने मोंठ पुलिस को सूचना दी। मोंठ पुलिस के एसआई अश्वनी दीक्षित और वंदना कश्यप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। हाईवे पर एक तरफ का आवागमन बंद कर दिया गया। चालक को मोंठ अस्पताल में भर्ती कराया गया। गैस कंपनी के अधिकारियों से बातचीत की गई। टैंकर मलिक को इसकी सूचना दी गई। सुबह टैंकर को निकालने की कोशिश की गई लेकिन टैंकर खाई से नहीं निकाला जा सका। बताया गया कि सोमवार को कानपुर से कंपनी के अधिकारी और टैंकर मलिक आएंगे। इसके बाद टैंकर को सड़क किनारे गड्ढे से निकाला जाएगा। दूसरे दिन भी पुलिस पूरी तरह से चौकस रही। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर रही। उपनिरीक्षक अश्वनी दीक्षित ने कहा कि टैंकर पलट गया है। कुछ समय बाद दोनों तरफ से यातायात चालू कर दिया गया था। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां टैंकर के पास मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed