फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gas pipeline will pass under the fields in 77 villages

77 गांवों में खेतों के नीचे गुजरेगी गैस पाइप लाइन

Sun, 12 Sep 2021 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Gas pipeline will pass under the fields in 77 villages
झांसी। मोंठ और सदर तहसील के 77 गांवों में खेतों के नीचे से गैस पाइप लाइन गुजरेगी। इसका किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम के संयुक्त उपक्र्रम आईएचबी लिमिटेड द्वारा गुजरात के कांडला से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर तक एलपीजी गैस की पाइप लाइन डाली जा रही है। ये झांसी से होकर भी गुजर रही है। ये मोंठ और सदर तहसील से होकर गुजरेगी। मोंठ के 42 और झांसी सदर तहसील के 35 गांवों में खेतों के चार फुट नीचे से ये पाइप लाइन गुजरेगी। गांव और खेतों को चिह्नित करने का काम पूरा कर लिया गया है। पाइप लाइन के एवज में किसानों को मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। जमीन के सर्किल रेट के चार गुना का दस प्रतिशत मुआवजा किसानों को दिया जाएगा। इसके अलावा पाइप लाइन डाले जाने के दौरान फसलों को होने वाली क्षति का मुआवजा भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

विदित हो कि पाइप लाइन डाले जाने के बाद किसान जमीन पर पहले की तरह खेती कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed