फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Garhmau station will increase railway earnings

गढ़मऊ स्टेशन बढ़ाएगा रेलवे की कमाई

Sun, 01 Aug 2021 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Garhmau station will increase railway earnings
झांसी। गढ़मऊ स्टेशन रेलवे की कमाई का अब नया जरिया बनने जा रहा है। सवारी गाड़ी के अलावा इसे माल ढुलाई के लिहाज से विकसित किया जा रहा है। आज से यहां माल ढुलाई भी शुरू कर दी गई। सालाना करीब 100 रेक उठान का लक्ष्य तय किया गया है। शुरूआत में रेलवे को करीब पंद्रह करोड़ का फायदा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

झांसी- कानपुर रेल लाइन पर गढ़मऊ सबसे पहला रेलवे स्टेशन है। रोजाना यहां से करीब 148 सवारी गाड़ियां होकर गुजरती हैं हालांकि नियमित स्टापेज अभी सिर्फ कानपुर एवं लखनऊ पैंसेजर का ही है। रेलवे इस स्टेशन को सवारी गाड़ियों के अलावा मालगोदाम के तौर पर विकसित कर रहा है। योजना के मुताबिक सीपरी बाजार मालगोदाम को धीरे-धीरे यहां शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद यहीं से दूसरे राज्यों तक माल भेजा जा सकेगा। फिलहाल शनिवार से यहां लोडिंग की शुरूआत हो गई। पहले दिन यहां से गिट्टियों का लदान आरंभ हुआ। अब यहां से निर्माणाधीन डिफेंस कॉरीडोर के अलावा प्रयागराज, मिर्जापुर, बनारस आदि स्थानों तक माल भेजा जाएगा। इसके बाद धीरे-धीरे इसे बढ़ाया जाएगा। रेलवे अफसरों के मुताबिक सलाना 100 रेक का लक्ष्य तय हुआ है। प्रति रेक से रेलवे को करीब 15.93 लाख रुपये की आय होगी। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार के मुताबिक काम शुरू हो गया है। इसे चरणबद्घ तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

आने वाले समय में किसान को भी होगा फायदा
गढ़मऊ स्टेशन से माल ढुलाई आरंभ होने से यह आने वाले समय में किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगा। गढ़मऊ स्टेशन के पास ही बुंदेलखंड पैकेज से निर्मित कृषि मंडी भी बनी हुई है। इस मंडी को दुबारा शुरू किया जाना है। इसके शुरू होने के बाद किसान रेल की मदद से दलहन, मूंगफली समेत अन्य उत्पाद दूसरे राज्यों तक आसानी से भेज सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed