{"_id":"5d0becca8ebc3e53745edc05","slug":"gangrape-and-make-vedio-clip-jhansi-news-jhs141720884","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरानी व जेठानी के साथ गैंगरेप, वीडियो भी बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरानी व जेठानी के साथ गैंगरेप, वीडियो भी बनाया
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना बबीना क्षेत्र में रहने वालीं देवरानी व जेठानी के साथ सुकुवा - ढुकुवा स्थित जंगल में एक रिश्तेदार ने दो साथियों के साथ गैंगरेप किया। साथ ही पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया। घटना दो दिन पुरानी बताई गई है। परिजनों की सूचना पाकर पुलिस ने तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर एक को हिरासत में लिया है। दोनों महिलाओं का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है।
थाना बबीना के एक गांव निवासी एक व्यक्ति के फूफा के नाती की शादी मंगलवार को जिला ललितपुर के एक गांव मेें थी। शादी में शामिल होने के लिए उस व्यक्ति की पत्नी व देवरानी एक रिश्तेदार के साथ गई थीं। रात को शादी के बाद तीनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। अभी तीनों सुकुवा - ढुकुवा स्थित एक गांव के पास पहुंचे थे कि दूर से बाइक सवार दो युवकोें को आता देखकर बदमाश बताकर रिश्तेदार ने दोनों को जंगलों में छिपने को कहा जिससे दहशत में आकर वे एक पेड़ के पास छिप गईं।
आरोप है कि इसके बाद रिश्तेदार ने बाइक से आए दोनों युवकों के साथ पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद बारी - बारी से तीनों ने गैंगरेप किया। घटना को अंजाम देकर तीनों मौके से धमकी देकर निकल गए। आरोप है कि तीनों ने घटना का वीडियो भी बना लिया। किसी तरह घर पहुंचकर महिलाओं ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। रात अधिक होने पर घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। अगले दिन सुबह सभी ने बबीना थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। खबर लगते ही पुलिस हरकत में आई पुलिस ने घटना की जानकारी अधिकारियों को देकर पड़ताल की। पुलिस ने घटना की सच्चाई जानने के लिए भतीजे के घर दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका।
विज्ञापन
एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि बबीना थानेे में आनंद समेत तीन लोगोें पर 376 डी व 506 मेें एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने आनंद से दो साथियों के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है। पीड़ित महिलाओें को जिला अस्पताल भेजकर मेडिकल कराया गया। मामला रिश्तेदारों से जुड़ा होने के कारण पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। इसके लिए रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है।