फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gangaura woman's body was found on the tracks

Jhansi News: गनगौरा की महिला का था पटरियों पर मिला शव

Fri, 20 Dec 2024 12:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Gangaura woman's body was found on the tracks
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। रेल पटरी पर मिले महिला के शव की शिनाख्त हो गई है। वह घर से तालाब पर जाने के लिए निकली थी और लौटकर नहीं आई। परिजन ने ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की बात कही।

शहर के मोहल्ला सिद्धनपुरा स्थित सिद्धन रेलवे पुल के पास पटरियों पर बुधवार को महिला का शव पड़ा मिला था। बृहस्पतिवार को शव की शिनाख्त कोतवाली अंतर्गत ग्राम गनगौरा निवासी रामकली (36) के रूप में हुई। मृतका के भाई मनोज के मुताबिक रामकली का बचपन से ही मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। 17 दिसंबर को रामकली घर से गांव स्थित तालाब पर गई थी, लेकिन वह लौटकर नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं हो सकी। वे लोग पुलिस से शिकायत करने पहुंचे तो बताया गया कि सिद्धन रेलवे पुल के पास पटरियों पर महिला का शव पड़ा है। उन्होंने शव देखा तो वह रामकली का था। मृतका दो भाई-दो बहन में दूसरे नंबर की थी।ब
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed