{"_id":"6507425473cfe92d98097aa6","slug":"gandhi-family-should-explain-why-congress-is-not-proud-of-standing-under-the-umbrella-of-tricolor-smriti-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-173763-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगे की छत्रछाया में खड़े होने का गर्व कांग्रेस को क्यों नहीं होता, ये बताए गांधी परिवार: स्मृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगे की छत्रछाया में खड़े होने का गर्व कांग्रेस को क्यों नहीं होता, ये बताए गांधी परिवार: स्मृति
विज्ञापन
- बोलीं-2019 में भी प्रत्याशी थे राहुल, तब भी हराया था
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि राष्ट्र की संसद देश की शान है। संवैधानिक आस्था का केंद्र बिंदु है। तिरंगे की छत्रछाया में खड़े होने पर हर भारतीय को गर्व महसूस होता है। इस गर्व की अनुभूति कांग्रेस पार्टी को क्याें नहीं होती है, ये गांधी परिवार को बताना चाहिए। वह दीनदयाल सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।
केंद्रीय मंत्री ने एक सवाल पर कहा कि जिन कांग्रेस के वकीलों ने कोर्ट में दस्तावेज दे दिया था कि भगवान श्रीराम का कोई अस्तित्व ही नहीं है उनके मुख से राम मंदिर को लेकर विश्लेषण शोभा नहीं देता है। 2024 में अमेठी से राहुल गांधी के ‘इंडिया’ के प्रत्याशी होने की संभावनाओं पर बोलीं कि 2019 में भी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी थे तब भी वो चुनाव हारे थे। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में भी अमेठी की पांच में से चार सीटों पर कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई थी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का अमेठी से चुनाव लड़ने या न लड़ने का फैसला उनकी पार्टी को करना है।