फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Galla Mandia remained closed in protest against GST

जीएसटी के विरोध में बंद रहीं गल्ला मंडिया

Sun, 17 Jul 2022 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Galla Mandia remained closed in protest against GST
झांसी। गेहूं, दाल, चावल, गुड़, दूध, दही आदि खाद्य पदार्थों पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगाए जाने के विरोध में शनिवार को गल्ला मंडियां व दाल मिलें बंद रहीं। इस दौरान कारोबारियों ने सरकार से जीएसटी लगाने का आदेश वापस लेने की मांग की। मंडी बंद रहने से जनपद में एक ही दिन में लगभग दस करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

बंदी के दौरान उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता, जिला चेयरमैन अशोक जैन समेत झांसी गल्ला मंडी अध्यक्ष अतीत राय, चिरगांव मंडी अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, मऊरानीपुर मंडी अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, गुरसराय मंडी अध्यक्ष विनोद व्यास, मोंठ मंडी अध्यक्ष अजय मोहन गुप्ता व समथर मंडी अध्यक्ष मुरारीलाल गुप्ता ने सरकार के जीएसटी लगाए जाने के निर्णय पर आक्रोश जताया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश गुप्ता ने कहा कि जीएसटी वापस न लिए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सोनी, अनूप सहगल, नितिन सरावगी, पुनीत अग्रवाल, बृजबिहारी सोनी, अनुज मुड़िया, जयकिशन प्रेमानी, अतुल किलपन, तरुण अशोक साहू आदि बंद को सफल बनाने के लिए लगातार व्यापारियों के संपर्क में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed