Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Future nidhi help to safai woker life

सफाई कमियों के जीवन का सहारा नहीं बन पा रही भविष्य निधि

Tue, 11 Aug 2020 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Future nidhi help to safai woker life
झांसी। सफाई कर्मचारियों के वेतन/मानदेय से भविष्य के लिए की जाने वालीं कटौती ही कर्मचारियों के भविष्य का सहारा नहीं बन पा रही है। नगर निगम के अधिकारियों की अनदेखी का आलम यह है कि सालों तक कर्मचारियों के देयों का भुगतान नहीं किया जाता। सफाई कर्मी अपने प्रार्थना पत्र लेकर दफ्तरों के चक्कर काटते रहते हैं। वहीं, नगर निगम के कई सफाई कर्मचारियों की भविष्य निधि गलत सूचनाएं भरने से अटक गई है।
विज्ञापन

दरअसल, नगर निगम में आउटसोर्स पर कार्यरत 700 सफाई कर्मचारियों के वेतन से हर माह 1200 रुपये और 600 संविदा सफाई कर्मचारियों के मानदेय से 800 रुपये भविष्य निधि के नाम पर काटे जाते हैं। इस राशि को कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते में जमा किया जाता है, लेकिन मुश्किल वक्त और मौत के बाद सालों इनका भुगतान नहीं होता।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल के दौरान सरकार ने भविष्य निधि खाते से धन निकासी करने की छूट दी थी। इस दौरान कई सफाई कर्मचारियों ने पीएफ निकासी के लिए आवेदन किया, लेकिन सूचनाएं गलत होने से आवेदन अस्वीकार कर दिया गया। बताया जाता है कि सफाई कर्मचारियों के पीएफ खाता खोलने के आवेदन के दौरान आधार कार्ड, जन्म तिथि समेत कई सूचनाएं लिपिकों ने गलत दर्ज कर दी हैं। इसके चलते आवेदनों को वापस किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के मृतक सफाई कर्मचारी की पत्नी ममता बीते सात महीने से भविष्य निधि समेत देयों के भुगतान को भटक रही हैं। साथ ही अधिकारी उनको मृतक आश्रित के तौर पर नौकरी भी नहीं दे रहे हैं। सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष अशोक प्याल का कहना है कि तमाम सफाई कर्मचारियों के पीएफ आवेदनों में गलत सूचनाएं भर दी गई हैं। इसके चलते सफाई कर्मचारियों को देयों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। सफाई कर्मचारी अपने प्रार्थना पत्र लेकर भटकते रहते हैं, लेकिन अधिकारी सुनवाई नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed