फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fruits and vegetable mandi will be aalha ghat

आल्हा घाट पर बनेगी फल और सब्जी मंडी

Fri, 19 Feb 2021 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Fruits and vegetable mandi will be  aalha ghat
झांसी। राजघाट नहर के पास सड़क किनारे फल और सब्जी बेचने वालों को नगर निगम स्थाई जगह देगा। बृहस्पतिवार को महापौर रामतीर्थ सिंघल ने आल्हा घाट के पास नगर निगम की जमीन का निरीक्षण किया। इस दौरान जगह का समतलीकरण कराकर फल और सब्जी वालों को अस्थाई रूप से शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन

राजघाट नहर के पास पिछले कुछ महीनों से सड़क किनारे फल और सब्जी मंडी लग रही है। शाम के वक्त यहां भीड़ रहने से जाम की स्थिति बन जाती है। आए दिन लोग हादसों के शिकार हो रहे हैं। पिछले दिनों नगर निगम सदन की बैठक में शिवपुरी रोड पर नई सब्जी मंडी बनाने का प्रस्ताव आया था। इसे लेकर बृहस्पतिवार को महापौर रामतीर्थ सिंघल ने आल्हा घाट के पास नगर निगम की जमीन का निरीक्षण किया। उन्होंने जगह को उपयुक्त पाते हुए जेसीबी से जमीन का समतलीकरण कराया। इसके बाद नगर निगम के प्रवर्तन दल ने सब्जी बेचने वालों को यहां पर शिफ्ट किया।
विज्ञापन

इसके अलावा महापौर ने पानी वाली धर्मशाला का निरीक्षण कर अवैध अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। महापौर रामतीर्थ सिंघल ने बताया कि आल्हा घाट के पास नगर निगम की जमीन पर सब्जी बेचने वालों को अभी अस्थाई तौर पर जगह दी गई है। जल्द ही यहां पर निर्माण कराकर सब्जी मंडी बनाई जाएगी। इस दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एनएन वाजपेयी, सूबेदार त्रिभुवन पस्तोर, सूबेदार केके मिश्रा समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed